न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिगड़े बोल: किसान आंदोलन की वजह से फैल रहा बर्ड फ्लू - BJP विधायक

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 3:18:36

बिगड़े बोल: किसान आंदोलन की वजह से फैल रहा बर्ड फ्लू - BJP विधायक

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच राजस्थान भाजपा के विधायक व संगठन महामंत्री मदन दिलावर ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है। दिलावर ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन में बैठे किसान हर रोज चिकन बिरयानी सहित अन्य लजीज खानों की पार्टियां कर रहे हैं। इससे बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

देश में बर्ड फ्लू फैलाने में इस किसान आंदोलन का बड़ा हाथ है। यही नहीं दिलावर ने किसान आंदोलन में शामिल लोगों में आतंकवादियों के छुपे होने का भी अंदेशा जताया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इतनी बड़ी संख्या में डेरा जमाए बैठे आंदोलनकारियों को अब सरकार को सड़क से उठा देना चाहिए नहीं तो बर्ड फ्लू जैसी घातक बीमारी फैलाने में यह किसानों का तथाकथित आंदोलन देश में बड़ा संकट पैदा कर देगा।

किसान नेताओं ने कड़े शब्दों में की निंदा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर के बयान की किसान नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इन नेताओं ने मदन दिलावर पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप भी लगाया है। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुलीचंद बोरदा ने मदन दिलावर द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है। बोरदा ने कहा कि मदन दिलावर और भाजपा के नेता किसान आंदोलन को शुरू से ही बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अलोकतांत्रिक तरीके के बयानबाजी करके किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आंदोलन पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी का असर पड़ने वाला नहीं है। किसान आंदोलन से तभी उठेगा जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होगी। बोरदा ने मदन दिलावर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका जनाधार लगातार खत्म होता जा रहा है, ऐसे में वह सिर्फ ऐसी बयानबाजी करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं।

बता दे, दिल्ली में एक महीने से ज्यादा समय से अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे किसानों के साथ केंद्र सरकार लगातार वार्ता कर समस्या को सुलझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन इस बीच भाजपा नेता मदन दिलावर का यह विवादित बयान राजनीति को गर्माने वाला है। मदन दिलावर का यह बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती