न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar board 10th result / 14 घंटे की पढ़ाई के बाद 96.20% अंक हासिल कर टॉपर बना हिमांशु, प‍िता के साथ बेची सब्‍जी

ब‍िहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज मंगलवार दोपहर 12:30 बजे जारी किए जा चुके है। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में छात्रों का दबदबा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 May 2020 4:38:40

Bihar board 10th result  / 14 घंटे की पढ़ाई के बाद 96.20% अंक हासिल कर टॉपर बना हिमांशु, प‍िता के साथ बेची सब्‍जी

ब‍िहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज मंगलवार दोपहर 12:30 बजे जारी किए जा चुके है। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में छात्रों का दबदबा रहा है। बिहार बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा में कुल 14 लाख 94 हजार 0171 परीक्षार्थी थे जिनमें 7 लाख 29 हजार 213 छात्र और 7 लाख 64 हजार 658 छात्राएं। इनमें से कुल चार लाख तीन हजार 392 छात्र प्रथम श्रेणी और 2 लाख 57 हजार 807 छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। अगर कुल उत्‍तीर्ण की बात करें तो 12 लाख चार हजार 030 परीक्षार्थी सफल हुए हैं इनमें 6 लाख 13 हजार 485 छात्र और पांच लाख 90 हजार 545 छात्राएं हैं। इस बार 80.59 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है।

बिहार बोर्ड 10वीं में रोहतास के नटवार स्थित जनता हाईस्कूल के हिमांशु राज ने टॉप किया है। हिमांशु ने 96.20% अंक हासिल किए हैं, उन्हें 481 नंबर मिले हैं। रिजल्‍ट आने के बाद हिमांशु ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं। उन्‍होंने बताया कि उनका वेरिफ‍िकेशन किया गया था लेकिन उन्‍हें ये नहीं पता था कि वह टॉपर हैं।

घर में 14 घंटे की पढ़ाई

हिमांशु ने कहा कि कोचिंग के साथ पापा भी पढ़ाई कराते थे। घर में 14 घंटे की पढ़ाई करते थे, जिसके बाद आज वह टॉप आए हैं। हिमांशु ने कहा कि पापा किसान हैं। वह दूसरे के खेत को पट्टा पर लेकर खेती करते हैं। कई बार तो पढ़ाई के दौरान आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परेशानी भी हुई, लेकिन किसी तरह से पढ़ाई जारी रखा।

हिमांशु ने कहा कि वह कई बार अपने पिता के साथ बाजार में सब्जी भी बेचा करते थे, जिससे उनकी मदद हो सके। इन सारे कामों को निपटाने के साथ ही पूरे मन से पढ़ाई जारी रखी। यही कारण है कि आज टॉप आया हूं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है।

मालूम हो कि बिहार मैट्रिक रिजल्ट के लिए छात्र काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद आज बिहार बोर्ड ने दोपहर 12:40 मिनट पर मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहली बार है कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा विभाग ने जारी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका