न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेखौफ आरोपी : युवती को जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश, मदद के लिए शोर मचाती रही मां, विरोध करने पर मारी गोली

युवती अपनी मां के साथ खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकली थी। कार में सवार कुछ बदमाश आए और जबरन युवती को कार में बैठाने की कोशिश की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 12:18:27

बेखौफ आरोपी : युवती को जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश, मदद के लिए शोर मचाती रही मां, विरोध करने पर मारी गोली

महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा हैं और आरोपी बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तराखंड के रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र में जहां एक युवती अपनी मां के साथ खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकली थी। कार में सवार कुछ बदमाश आए और जबरन युवती को कार में बैठाने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर युवकों ने गोली मार दी और सभी फरार हो गए। खून से लथपथ युवती को तत्काल रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, बिलासपुर पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

शारदा कालोनी निवासी जसवंत सिंह एक गुरुद्वारे में ग्रंथी हैं। बुधवार की रात नौ बजे खाना खाने के बाद उनकी बेटी गुरप्रीत अपनी मां के साथ सड़क पर घूमने के लिए गई थी। इसी बीच रास्ते में कार सवार बदमाश वहां आ धमके। कार सवारों ने मां-बेटी से इलाके में तंबाकू की दुकान पूछी। दोनों ने इसके बारे जानकारी देने होने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि बदमाश दरवाजा खोलकर गुरप्रीत का हाथ पकड़कर जबरन वाहन में बैठाने लगे। उसने विरोध कर भागने की कोशिश की तो एक युवक ने कार से पिस्टल निकालकर उसके सीने पर गोली मार दी। इसके बाद कार लेकर यूपी की तरफ भाग गए।

गोली लगने से गुरप्रीत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। डॉक्टर के अनुसार, युवती की हालत खतरे से बाहर है। गोली छूकर निकल गई। यदि गोली अंदर फंस जाती तो जान को खतरा हो सकता था। इधर, अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि कार में दो-तीन युवक सवार थे। सभी शराब के नशे में धुत थे।

बेटी के अपहरण की कोशिश के दौरान मां के हाथ पैर फूल गए। वह आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई नहीं आया। हिम्मत दिखाकर मां-बेटी ने ही मोर्चा संभाला, जिससे बदमाशों के मंसूबे नाकाम हो गए। मां ने आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।

रुद्रविलास चौकी के इंचार्ज राहुल कुमार ने कहा कि मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत