न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पीछा कर रहे युवकों ने सरेराह की नाबालिग से बदतमीजी, भीड़ इकट्‌ठा होते देख भागा युवक

बाइक से पीछा कर रहे युवकों ने गाड़ी से जा रही किशोरी को जबरन उतारने की कोशिश की और उसके साथ बदतंमीजी करना चाही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 5:03:00

जयपुर : पीछा कर रहे युवकों ने सरेराह की नाबालिग से बदतमीजी, भीड़ इकट्‌ठा होते देख भागा युवक

जयपुर में सरेराह एक शर्मनाक नजारा देखने को मिला जिसमें बाइक से पीछा कर रहे युवकों ने गाड़ी से जा रही किशोरी को जबरन उतारने की कोशिश की और उसके साथ बदतंमीजी करना चाही। इसमें किशोरी के कपडे भी फट गए। लेकिन किशोरी के चिल्लाने पर भीड़ जमा होने से युवक वहां से भाग गया। घटना के वक्त किशोरी अपने चाचा के साथ थी। जब चाचा ने बीच बचाव की कोशिश की तो उसे भी चाकू दिखाकर धमकाया।

घटना के बाद किशोरी ने अपने चाचा के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। तब पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से घटना की तस्दीक भी की जा रही है। मुकदमे में नामजद आरोपी अनवर फरार है। केस की जांच प्रोबेशनर आरपीएस कल्पना वर्मा को सौंपी है।

पुलिस ने बताया कि रामगंज क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी के साथ यह घटना हुई। वह बगरु वालों के रास्ते में दावत पर गई थी। शाम करीब 4 बजे वह चाचा के साथ बाइक से घर लौट रही थी। वे कोतवाली इलाके में स्थित चौगान स्टेडियम के पास चौराहे पर पहुंचे। तभी एक एक्टिवा पर पीछा करते हुए आ रहे अनवर ने गाड़ी आगे लगाकर किशोरी के चाचा की बाइक को रुकवाया।

फिर उसे बाइक से ही खींचकर उतारने की कोशिश की। बीच सड़क उससे अश्लील हरकतें की। किशोरी के विरोध करने पर उसे सड़क ही पीटा। जबरन अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की वह स्कूटी लेकर भाग गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता