न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देहरादून : एसटीएफ की कारवाई में पकड़ा गया हथियारों का तस्कर, मिला देसी असलाह व कारतूस

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने कारवाई करते हुए पकड़ा हैं और उससे असलाह व कारतूस भी बरामद किए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 7:01:28

देहरादून : एसटीएफ की कारवाई में पकड़ा गया हथियारों का तस्कर, मिला देसी असलाह व कारतूस

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने कारवाई करते हुए पकड़ा हैं और उससे असलाह व कारतूस भी बरामद किए हैं।तस्कर से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम वीरेंद्र पाल निवासी ग्राम गौनेरी दान, जहानाबाद, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी में उसके पास से सात देसी तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए। आरोपी इन असलाह को उत्तर प्रदेश के जहानाबाद से खरीदकर उत्तराखंड में बेचता था। एसटीएफ आरोपी के साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि काफी दिनों से अवैध हथियारों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। कुछ सूचनाओं को पुख्ता करते हुए इन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए व्यूह रचना की गई। इस बीच सूचना मिली थी कि ऊधमसिंहनगर के पुलभट्टा क्षेत्र में हथियार आने वाले हैं। इस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने कारवाई को अंजाम दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ इस बात की पड़ताल में भी लगी है कि उसने यह असलाह किन-किन लोगों को बेचे हैं। जानकारी यह भी मिली है कि वीरेंद्र काफी लंबे समय से हथियारों की तस्करी कर रहा था। बताया कि अवैध असलाह की तस्करी करने वाले गिरोह पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही इसके लिए एक टीम को भी गठित कर दिया गया है।

इनमें 315 बोर के चार और 312 बोर के तीन तमंचे शामिल थे। जबकि, दोनों के दो-दो कारतूस भी बरामद किए गए। पता चला कि यह जहानाबाद से 10 हजार रुपये में तमंचा खरीदता था और 20 हजार रुपये में उत्तराखंड की विभिन्न जगहों पर बेचता था। आरोपी ने बताया कि वह बीते 10 साल से किच्छा में रहकर पल्लेदारी करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?