न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला पति हुआ गिरफ्तार, लाश को बेड में छिपा हुआ था फरार

एक पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर उसकी लाश को बेड में छिपाकर फरार हो गया था। पुलिस ने पति को अब गिरफ्तार कर लिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 5:32:30

जयपुर : पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला पति हुआ गिरफ्तार, लाश को बेड में छिपा हुआ था फरार

बीते दिनों जयपुर के मानसरोवर इलाके में 1 दिसंबर की शाम घटना घटित हुई थी जिसमें एक पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर उसकी लाश को बेड में छिपाकर फरार हो गया था। पुलिस ने पति को अब गिरफ्तार कर लिया हैं। वारदात के बाद आरोपी पति जयपुर में सिंधीकैंप बस स्टैंड से सीकर चला गया। वहां दो दिन बीताकर दोबारा जयपुर आ गया। फिर यहीं पब्लिक पार्क और सड़कों पर भटकते हुए फरारी काटता रहा। इस बीच पुलिस को मिली सूचना के आधार पर उसे मानसरोवर इलाके से ही धरदबोचा।

मानसरोवर एसीपी संजीव चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम कैलाशचंद शर्मा है। वह सुमेर नगर कॉलोनी में रहता है तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गृह क्लेश की वजह से वह तंग आ गया था। ऐसे में 1 दिसंबर को देर शाम कैलाशचंद ने अपनी पत्नी मंजू (45) की गला दबाकर हत्या कर दी।

वारदात के वक्त वह घर पर अकेला था। उसके दोनों बेटे और एक बेटी घर के बाहर थी। लेकिन इसी बीच बाहर गई बेटी घर पहुंच गई। वह गेट खटखटाने लगी तब कैलाश घबरा गया। उसने आनन-फानन में पत्नी की लाश को बेड में छिपा दिया।

पूछताछ में सामने आया कि कैलाश के दरवाजा नहीं खोलने पर उसकी बेटी ने दोनों भाईयों को फोन कर घर बुलाया। तीनों बच्चों ने आसपास के लोगों की मदद ली। इस बीच, घर के अंदर कैलाश लाश को ठिकाने लगा चुका था। उसने कमरे का दरवाजा खोला तो बच्चों ने पूछा कि मां कहां है? तब कैलाश ने बताया कि अचानक तबियत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गया। तुम्हारी मां मुझसे झगड़ा कर कुछ रुपए लेकर बाहर चली गई। फिर खुद पत्नी को तलाश करने का बहाना बनाकर तीनों बच्चों को कमरे से बाहर ले गया और वहां दरवाजे का ताला लगा दिया।

थानाप्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि कैलाशचंद अपने बेटों को लेकर पत्नी मंजू को तलाश करने का नाटक कर सिंधीकैंप बस स्टैंड पहुंचा। वहां मौका पाकर एक बस में बैठकर सीकर चला गया। दूसरी तरफ, पिता के गायब होने पर बच्चों को शक हुआ। तब उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर बेड उठाकर देखा तो उसमें मां मंजू देवी की लाश नजर आई।

इसके बाद कैलाश के बेटे ने मां की हत्या के बारे में मानसरोवर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कैलाशचंद की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले परेशान होकर कैलाशचंद ने खुद ही कीटनाशक पीकर खुदकुशी की कोशिश की थी। लेकिन पत्नी ने उसे रोक दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती