न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : दो गुटों का खूनी संघर्ष बना बच्चों के बीच हुआ झगडा, भाजपा नेता सहित 18 पर मुकदमा दर्ज

देहरादून के रुद्रपुर शहर के खेड़ा बस्ती में जहां बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद उनके परिजन आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 9:41:25

उत्तराखंड : दो गुटों का खूनी संघर्ष बना बच्चों के बीच हुआ झगडा, भाजपा नेता सहित 18 पर मुकदमा दर्ज

कई बार देखा जाता हैं कि बच्चों के बीच पैदा हुए झगडे बड़ों तक पहुंचते हैं और यह बड़ी लड़ाई में बदल जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला देहरादून के रुद्रपुर शहर के खेड़ा बस्ती में जहां बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद उनके परिजन आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के भाजपा नेता सहित 18 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।

बुधवार की रात वार्ड नंबर 17 खेड़ा बस्ती में आपस में खेल रहे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन वहां पहुंच गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव हो गया। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और पथराव में घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में नैनी देवी, संजय, पंकज, रामलाल शामिल हैं। इसके अलावा रामपाल और पिंटू पाल को भी चोटें आई हैं। एक पक्ष की ओर से आकाश कुमार ने तहरीर में कहा कि बच्चों में खेल के दौरान हार-जीत को लेकर विवाद हो गया था। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के रामपाल, पिंटू पाल, संतोष पाल और 15 अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर आ धमके। आरोपियों ने परिजनों से मारपीट की थी और पथराव भी किया था। इसमें उसके परिवार के चार लोग घायल हो गए थे। एक आरोपी पिंटू पाल भाजपा नेता है। रंपुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि आकाश की तहरीर पर तीन नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी

रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत

शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका

'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह

'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन

क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड

बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई

'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव