न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मामूली झगड़ा बना जानलेवा, शराब खरीदने के लिए रुपए नहीं देने पर हुई थी कहासुनी

पुलिस ने शहर के बस्सी इलाके में तीन दिन पहले हुई व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Dec 2020 8:53:17

जयपुर : मामूली झगड़ा बना जानलेवा, शराब खरीदने के लिए रुपए नहीं देने पर हुई थी कहासुनी

पुलिस ने शहर के बस्सी इलाके में तीन दिन पहले हुई व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग है। हत्या की यह वारदात शराब की बोतल खरीदने के लिए रुपए नहीं देने पर हुई कहासुनी में हुई। इसमें व्यक्ति ने विवाद होने पर अपने साथी को लात मार दी। उसे करीब 300 फीट तक घसीटते भी ले गया और एक अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी।

यह है पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरज लुहार है। वह रीको एरिया बस्सी में रहता है। वहीं मजदूरी करता है। दूसरा आरोपी नाबालिग है। मृतक रामावतार (42 साल) बिहार के सिवान का रहने वाला था। वह भी जयपुर बस्सी के रीको एरिया में मजदूरी करता था। जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर को रामावतार ने आरोपियों के साथ बैठकर शराब पी थी।

शराब की बोतल खरीदने के लिए रुपए नहीं दिए तब झगड़ा हुआ

बस्सी एसीपी सुरेश सांखला के मुताबिक एक बोतल खत्म होने पर सुरेश ने रामावतार से एक और बोतल खरीदने के लिए पैसे मांगे। इस पर रामावतार ने इंकार कर दिया। दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। तभी रामावतार ने सुरेश को लात मार दी। इससे गुस्साए सुरेश ने बदला लेने के लिए रामावतार का पैर तोड़ने के ठान ली। उसने श्मशान में पड़ी मोटी लकड़ी उठा ली। इसके बाद रामावतार के ताबड़तोड़ वार कर पैर तोड़ दिया। इसके बाद भी मारपीट की। गंभीर रुप से घायल होने पर रामावतार को घसीटते हुए करीब 300 फीट दूर मंदिर के चबूतरे पर पटक दिया और वहां से चले गए।

बगरु और बस्सी में टोल प्लाजा से पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी

दूसरी तरफ, रामावतार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। तब सूचना मिलने पर बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खुद डीसीपी ईस्ट डॉ. राहुल जैन मौके पर गए। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड बुलाई गई। तब बस्सी एसीपी सुरेश सांखला के निर्देशन में थानाप्रभारी सोहनलाल ने पड़ताल शुरु हुई। जिसमें पुलिस मौके पर मिले सुराग के आधार पर सूरज तक पहुंच गई। उसे बगरु से तथा वारदात में शामिल बालअपचारी को बस्सी में राजाधोक टोल प्लाजा से धरदबोचा। हत्या करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती