न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या इस तरह मिलेगी कोरोना पर जीत! देश में इतने करोड़ लोगों के पास नहीं हाथ धोने की भी सुविधा

एक रिसर्च में यह बात सामने आई हैं कि 100 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले इस भारत देश में 5 करोड़ से अधिक लोग ऐसे हैं जिनके पास हाथ तक धोने की सुविधा नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 May 2020 1:41:28

क्या इस तरह मिलेगी कोरोना पर जीत! देश में इतने करोड़ लोगों के पास नहीं हाथ धोने की भी सुविधा

वर्तमान में देश-दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रहा हैं और इसके बढ़ते संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं। जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती हैं तब तक सोशल डिस्टेंसिंग और साफ सफाई ही इस संक्रमण को बढ़ने से रोकने का एकमात्र तरीका हैं। हाल ही में, एक रिसर्च में यह बात सामने आई हैं कि 130 करोड़ आबादी वाले इस भारत देश में 5 करोड़ से अधिक लोग ऐसे हैं जिनके पास हाथ तक धोने की सुविधा नहीं हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठता हैं कि क्या इस तरह हम कोरोना को हरा पाएँगे?

अमेरिका में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवेल्यूएशन (आईएचएमई) के शोधकर्ताओं ने कहा है कि कई करोड़ आबादी वाले इस भारत देश में पांच करोड़ से अधिक लोगों के पास हाथ धोने की ठीक व्यवस्था नहीं है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इसके कारण इन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और इनके जरिए दूसरों तक संक्रमण फैलने का जोखिम बहुत अधिक है।

coronavirus,coronavirus india,hand sanitizer in india,fight with corona,corona research

रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि निचले और मध्यम आय वाले देशों के दो अरब से अधिक लोगों में साबुन और साफ पानी की उपलब्धता नहीं है, जिसके कारण अमीर देशों के लोगों की तुलना में यहां संक्रमण फैलने का जोखिम अधिक है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह संख्या दुनिया की आबादी का एक चौथाई है।

‘जर्नल एनवायरेंटल हेल्थ पर्सपेक्टिव’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, उप सहारा अफ्रीका और ओसियाना के 50 फीसदी से अधिक लोगों के पास ठीक से हाथ धोने की सुविधा नहीं है। इस मामले में आईएचएमई के प्रोफेसर माइकल ब्राउऐर ने कहा, "कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के जरूरी है कि हाथों को अच्छे से धोया जाए, लेकिन अफसोस की बात यह है कि कई देशों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।" रिसर्च में पता चला है कि 46 देशों में आधे से अधिक आबादी के पास साबुन और साफ पानी की उपलब्धता नहीं है। प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक भारत, चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इथियोपिया, कांगो, नाइजीरिया और इंडोनेशिया में से हर देश में पांच करोड़ से अधिक लोगों के पास हाथ धोने की सुविधा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका