न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : पिकअप चालक को पिस्तौल दिखा लूट का मामला, हाथ नहीं आया आरोपियों का कोई सुराग

एक पिकअप चालक को पिस्तौल एवं चाकू दिखाकर लूट की वारदात करने वाले आरोपियों का सोमवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jan 2021 5:59:24

नागौर : पिकअप चालक को पिस्तौल दिखा लूट का मामला, हाथ नहीं आया आरोपियों का कोई सुराग

बीकानेर में सब्जी बिक्री के बाद वापस जोधपुर लौटते समय सदर थाना इलाके की बासनी पुलिया के पास एक पिकअप चालक को पिस्तौल एवं चाकू दिखाकर लूट की वारदात करने वाले आरोपियों का सोमवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा।

वारदात काे अंजाम तीन आरोपियों ने दिया, लेकिन चाकू एवं पिस्तौल दो जनों के ही हाथों में थे। तीसरा आरोपी कार से नीचे नहीं उतरा। आरोपियों के पास नागौर जिला परिवहन विभाग से पासिंग नंबरों की कार थी। बिलाड़ा हाल जोधपुर जिले के मंडोर थाना इलाके के अगर माता का थान पूजला निवासी गणपत सिंह विश्नोई पुत्र विरमा राम ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि वारदात 9 जनवरी की है। वह अपनी पिकअप से सब्जी लेकर बीकानेर मंडी में खाली करने गया था। इसके बाद वह वापस जोधपुर लौट रहा था।

यहां रास्ते में सदर थाना इलाके के गोगेलाव से रिंग रोड होते हुए वह बासनी पुलिया से आगे पहुंचा था। तभी पीछे से एक तेज गति के साथ सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आई और उन्होंने उक्त कार को पिकअप के आगे अड़ा दिया। इसके बाद कार से दो जने नीचे उतरे। उनके हाथों में पिस्तौल व चाकू थे। आरोपियों ने डरा धमकाकर उसको पिकअप से नीचे उतार लिया और उसकी जेब से साढ़े 7 हजार रुपए भी निकाल लिए शोर मचाने पर मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने उसकी पिकअप की चाबी व मोबाइल को भी निकाल लिया। भागते समय आरोपियों ने कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद पिकअप की चाबी को वहीं पटक दिया। इससे वह उनका पीछा नहीं कर सके। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार आरोपी नकाबपोश थे। तीनों ने मुंह बांध रखे थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने के लिए कार से दो जने ही नीचे उतरे थे। तीसरा आरोपी कार में ही बैठा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज गति के साथ फरार हो गए। इस वारदात की थाना पुलिस को रिपोर्ट भी दी है, लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती