न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पुलिस ने धरदबोचा अफीम तस्कर, अपने ढ़ाबे से करता था ट्रक ड्राइवरों को सप्लाई

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा यह स्मगलर जोधपुर में ड्रग्स पैडलर से 25 हजार रुपए में अफीम खरीदता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 7:22:54

जयपुर : पुलिस ने धरदबोचा अफीम तस्कर, अपने ढ़ाबे से करता था ट्रक ड्राइवरों को सप्लाई

पुलिस मुस्तैदी से नशे के खिलाफ कारवाई कर रही हैं। इस कड़ी में अब पुलिस ने जयपुर से एक ढ़ाबे वाले को पकड़ा हैं जो ट्रक ड्राइवरों को अफीम की सप्लाई करता था। श्याम नगर थाना पुलिस ने इस कारवाई को अंजाम दिया। युवक ने चार महीने पहले ही हरमाड़ा में सीकर हाइवे के पास एक ढाबा खोला था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा यह स्मगलर जोधपुर में ड्रग्स पैडलर से 25 हजार रुपए में अफीम खरीदता था। इसके बाद ट्रैवल बसों में सफर कर जयपुर पहुंचकर मादक पदार्थ बेचता है। यहां मिलावट कर 10 ग्राम अफीम 1500 रुपए में बेचता है। इससे करीब 12500 रुपए का मुनाफा कमाता है। तस्कर के कब्जे से 240 ग्राम अफीम और 2 किलो 800 ग्राम डोडा बरामद किया है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक विश्नोई (22) है। वह जोधपुर में डांगियावास का रहने वाला है। यहां जयपुर में सीकर हाइवे पर हरमाड़ा इलाके में टोडी मोड के पास जोधपुर- बाड़मेर नाम से ढाबा चलाता है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम में तैनात कांस्टेबल पवन काजला और अनिल कुमार को अशोक विश्नोई के बारे में सूचना मिली थी।

तब एडीशनल डीसीपी सुलेश चौधरी के निर्देशन में सीएसटी के इंस्पेक्टर खलील अहमद, एएसआई पुरुषोत्तम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने निगरानी रखी। जोधपुर से जयपुर आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने श्याम नगर थानाप्रभारी संतरा मीणा को सूचना दी। इसके बाद अजमेर रोड पर 200 फीट बाईपास पर अशोक विश्नोई को धरदबोचा। उसके कब्जे से अफीम व डोडा बरामद कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता