न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा, मिला आखिरी सांस तक आजीवन कारावास

मासूम को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने कमरे पर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले अखिलेश यादव को आखिरी सांस तक आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jan 2021 1:46:21

जोधपुर : मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा, मिला आखिरी सांस तक आजीवन कारावास

आठ साल की मासूम को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने कमरे पर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले अखिलेश यादव को आखिरी सांस तक आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। यादव को पॉक्सो कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अखिलेश कुमार ने को दोषी करार दिया। मामले के अनुसार 6 मार्च 19 को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह सुबह 9 बजे मजदूरी पर गया था। शाम करीब 7 बजे लौटा तब उसकी बच्ची घर पर नहीं थी। पत्नी काम से बाजार गई हुई थी। वह वापस आई तो बच्ची को ढूंढ़ा तो नहीं मिली। एक लड़के ने बताया कि मासूम को मोहल्ले का अखिलेश यादव कुछ देर पहले आइसक्रीम दिला रहा था।

इस पर वह और उसकी पत्नी अखिलेश के कमरे पर गए। खटखटाने पर आरोपी ने दरवाजा खोला। वह केवल अंतर्वस्त्र पहने था। बच्ची का पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया। वे अंदर गए तो बच्ची कमरे में एक कोने में कांपती हुई रो रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसे लेकर तुरंत एमडीएम अस्पताल गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (3), 376 ए बी तथा पॉक्सो एक्ट की धारा पांच (एम)/6 के तहत आरोप पत्र पेश किया। दोनों पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को शेष प्राकृतिक जीवनकाल के लिए आजीवन कारावास की सजा व 20 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि बालिका को उनके संरक्षक माता-पिता के जरिए दिलाई जाने वाली 25 हजार रु. की प्रतिकर राशि उसकी उम्र को देखते हुए पुनर्वास के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर को बालिका को उनके संरक्षक माता-पिता के जरिए पर्याप्त प्रतिकर दिलाए जाने की अनुशंसा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह

कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान

ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी

दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?

‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची

‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर

दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी