न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : मौत की डोर बन रही चाइनीज मांझा, 650 चरखियों के साथ युवक गिरफ्तार, धारा ऐसी तुरंत मिली जमानत

पुलिस का तर्क है कि कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने चाइनीज मांझा रखने और बेचने वालों पर धारा 144 व 188 के तहत कार्रवाई के आदेश दे रखे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 4:48:20

सीकर : मौत की डोर बन रही चाइनीज मांझा, 650 चरखियों के साथ युवक गिरफ्तार, धारा ऐसी तुरंत मिली जमानत

कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मांझा सप्लाई करने वाले युवक सुरेंद्र को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 कार्टन में भरी 650 चाइनीज मांझे की चरखी जब्त की, लेकिन आरोपी महज ढाई घंटे में जमानत पर छूट गया। पुलिस का तर्क है कि कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने चाइनीज मांझा रखने और बेचने वालों पर धारा 144 व 188 के तहत कार्रवाई के आदेश दे रखे हैं। जबकि हाईकोर्ट के फैसले पर राज्य सरकार ने एनवायरमेंट (प्रोटेक्शन) एक्ट 1986 की धारा पांच के तहत कार्रवाई के आदेश दे रखे हैं।

एन्वायरनमेंट एक्ट में यह गैर जमानती अपराध है। इसके बावजूद जिला प्रशासन इसे हल्के में ले रहा है। कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम को सीकर में चाइनीज मांझे की बड़ी सप्लाई आने की सूचना मिली।

इस पर कोतवाली थाना की ओर से टीम गठित की गई। डीएसटी टीम व कोतवाली थाना की टीम ने धोद रोड स्थित नत्थी देवी सीकरिया कॉलोनी में एक मकान के बाहर चाइनीज मांझे के 12 कार्टन के साथ खड़े 24 वर्षीय मंडावरा निवासी सुरेंद्र कुमार को पकड़ा।

टीम के कुछ कांस्टेबल पहले ही सिविल ड्रेस में मौजूद थे। सुरेंद्र ने चाईनीज मांझा की 650 चरखियों से भरे 12 कार्टन में माल यहां उतरवाया था। वह इसे दुकानदारों को सप्लाई करने वाला था। सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश किया जाएगा। जुर्माना भी लगाया जाएगा। टीम में सब इंस्पेक्टर बिजेंद्रसिंह, एएसआई रामेश्वरलाल, कांस्टेबल दिलीप कुमार, सांवरमल, चालक विजेंद्र शामिल रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता