न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर : पुलिस ने किया 4 डकैतों को गिरफ्तार, रची थी बाड़ी विधायक को जान से मारने की साजिश

अभियान के दौरान ही ऐसे डकैत और बदमाश पकड़े गए, जिनसे पूछताछ में सामने आया कि वे विधायक को ही मारने की साजिश रच चुके थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jan 2021 11:07:30

धौलपुर : पुलिस ने किया 4 डकैतों को गिरफ्तार, रची थी बाड़ी विधायक को जान से मारने की साजिश

बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को जान से मारने की साजिश रचने वाले 4 डकैतों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिछले दिनों से क्षेत्र के बदमाशाें और डकैतों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान ही ऐसे डकैत और बदमाश पकड़े गए, जिनसे पूछताछ में सामने आया कि वे विधायक को ही मारने की साजिश रच चुके थे। डकैतों ने यह भी बताया कि विधायक लगातार उनके खिलाफ पुलिस को कहकर अभियान चलवा रहे हैं, जिसके कारण उनका जीना हराम हो गया है। डकैतों की प्लानिंग थी कि यह काम 26 जनवरी से पहले ही कर दिया जाए।

एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि धौलपुर पुलिस इन दिनों बदमाशों और दस्युओं के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चला रही है। इसमें कुछ एक को छोड़कर ज्यादातर बदमाश सलाखों के पीछे हैं। लेकिन कुख्यात दस्यु केशव के साथ एक दो अन्य अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में बदमाशों में दहशत है। जिसको लेकर बदमाश अब इस तरीके की प्लानिंग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया की बदमाशों को आशंका है की बाड़ी विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा पुलिस को इस कार्य के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। इसी के चलते बदमाश केशव गुर्जर के छोटे भाई छोटू और उसकी मौसी के लड़के सत्यवीर, हरिओम एवं भोला यह साजिश रच रहे थे।

इसमें बदमाश केशव गुर्जर का भी सहयोग हो सकता है कि कैसे भी हो बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को ही मार दिया जाए। साथ में 26 जनवरी से पूर्व जिले में ऐसी वारदाते कि जाये जिससे जिला दहल उठे। ऐसे में जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने अभियान चलाया और गुरुवार की देर रात्रि को राजाखेड़ा के प्यारे का पुरा गांव के पास से इन चारों बदमाशों को धर-दबोचा जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है।

प्रारम्भिक पूछताछ में यह मामला निकल कर सामने आया है जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। साथ में गुप्तचर विभाग को भी मामले से अवगत कराया है। इस कार्रवाई में धौलपुर सीओ प्रमेन्द्र महला के साथ धौलपुर पुलिस की विशेष टीम और कोबरा टीम के सहयोग से पूरे मामले के पर्दाफाश हुआ है। इसके अलावा आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरा मामला डिटेल में मिलने और हथियार बरामदगी सहित केशव गुर्जर को लेकर भी कुछ जानकारी हासिल होने की संभावना व्यक्त की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती