न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : कारवाई कर नष्ट की गई 33 हजार लीटर कच्ची शराब, जंगल के रास्ते भेजते थे गुजरात

गुजरात बॉर्डर से सटे उदयपुर के जंगलों में कच्ची शराब बनाई जा रही थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 1:36:52

उदयपुर : कारवाई कर नष्ट की गई 33 हजार लीटर कच्ची शराब, जंगल के रास्ते भेजते थे गुजरात

गुजरात में शराब अवैध हैं लेकिन आराजक तत्व इसका फायदा उठाते हैं और अवैध रूप से गुजरात शराब भेजने का काम करते हैं। गुजरात बॉर्डर से सटे उदयपुर के जंगलों में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। आबकारी विभाग ने गुरुवार काे गुजरात बॉर्डर से 200 मीटर दूर फलासिया तहसील के अंबासा और छाली बाेकड़ा जंगल क्षेत्र में 33 हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट कर 261 देशी शराब की बाेतलें की और 6 अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया। बड़ी बात यह है कि कच्ची शराब से 33 हजार देशी शराब की बाेतलें बननी थी जाे गुजरात सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्राें में सप्लाई हाेनी थी।

सहायक आबकारी अधिकारी लाेकेश जाेशी ने बताया कि अंबासा पंचायत के छाली बाेकड़ा निवासी मालाराम पुत्र रामाजी, रणछाेड़ पुत्र बदाजी, राजेंद्र कुमार पुत्र पुनाजी, भंवरलाल पुत्र बदाजी, अनिल पुत्र हीरालाल और रमेश पुत्र काना काे गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने बताया कि कुछ माह पहले इसी क्षेत्र में दाे बार कार्रवाई की थी और अभियुक्ताें काे भी गिरफ्तार किया था, तब वहां पर अवैध शराब का उत्पादन बंद हाे गया था। पिछले दिनाें यहां फिर से शराब बनाने की सूचना मिली थी, इस पर रैकी कर कार्रवाई की। कार्रवाई में प्रहराधिकारी नाथू सिंह, कमल सिंह, आबकारी निरीक्षक भरत मीणा, अविनाश, जमादार बंशीलाल शामिल थे।

15 सौ लीटर की पॉलीथिन में 4 से 5 दिन में बनाते थे शराब

जांच में सामने आया कि अभियुक्त तीन फीट के गड्ढे में बड़ा पाॅलिथीन बैग रखकर उसमें 1500 ली। तक कच्ची शराब बनाते थे। शराब बनाने के लिए पानी, महुआ, गुड़ काे मिलाते। जल्दी बनाने के लिए बबूल की छाल और ड्राई सेल की राॅड, नाेसादर और यूरिया डालते हैं, जाे जानलेवा है। बैग में कच्ची शराब से गर्मी के समय 3 दिन और सर्दी के समय 4-5 दिन में देशी शराब बन जाती है। एक लीटर में से 250 एमएल वेस्ट मेटेरियल निकालकर 750 एमएल की बाेतल तैयार करते हैं।

छाेटे वाहनाें से जंगल के रास्ते गुजरात पहुंचाते थे शराब

आबकारी अधिकारियाें ने बताया कि शराब का उत्पादन बॉर्डर पर करते हैं ताकि सप्लाई आसानी से हाे सके। अभियुक्त शराब बनने के बाद छाेटे-छाेटे वाहनाें के जरिए गुजरात के छाेटे गांव में पहुंचाते हैं। वहां से फिर मांग के अनुसार सप्लाई हाेती है। एक बाेतल 120-150 रुपए के हिसाब से बेची जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर