Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : 4 दिन से लापता युवक का मिला शव, बेरहमी से की गई हत्या, अलग-अलग पड़ा था सिर और धड़

अलवर में 4 दिन से लापता युवक की लाश मिली लेकिन सिर और धड़ अलग-अलग पड़ा था जो कि बेरहमी से की गई हत्या को दर्शाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 5:55:22

अलवर : 4 दिन से लापता युवक का मिला शव, बेरहमी से की गई हत्या, अलग-अलग पड़ा था सिर और धड़

कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो अचरज में डाल देती हैं और सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई अलवर में जहां 4 दिन से लापता युवक की लाश मिली लेकिन सिर और धड़ अलग-अलग पड़ा था जो कि बेरहमी से की गई हत्या को दर्शाता हैं। वारदात को अंजाम देने के लिए तलवार का इस्तेमाल किया गया था।
युवक अलवर शहर के मुल्तान नगर का निवासी 24 साल का फिरोज हैं जिसकी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव मन्नाका गांव स्थित एक फॉर्म हाउस पर पड़ा मिला। इस घटना का पता चलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव करीब दो से तीन दिन पुराना होने का अनुमान है। एनइबी थाना पुलिस ने बताया कि मुल्तान नगर निवासी मृतक के भाई ने 7 दिसम्बर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। मृतक फिरोज 5 दिसम्बर से ही गुमशुदा था। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को मन्नाका गांव में फॉर्म हाउस में उसका शव मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके बाद शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि फिरोज की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। वह काली मोरी फाटक के निकट एक बैग बनाने वाली दुकान पर काम करता था। 5 तारीख से घर नहीं लौटा तो 7 दिसंबर को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि लूट का मामला नही है। न मृतक का पुराना अपराध का रिकॉर्ड है। इस कारण शक की सुई आपसी संबंधों पर ही घूम रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology