न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कोरोना को लेकर अच्छी खबर, 151 दिन बाद आए हजार से कम मरीज

प्रदेश में 151 दिन बाद कोरोना के हजार से कम मरीज आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 11:08:36

राजस्थान : कोरोना को लेकर अच्छी खबर, 151 दिन बाद आए हजार से कम मरीज

कोरोना का कहर अभी तक थमा नहीं हैं लेकिन आंकड़ों में जरूर कमी दिखाई दे रही हैं। प्रदेश में 151 दिन बाद कोरोना के हजार से कम मरीज आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण पिछले माह से 70% कम हो गया है। 24 नवंबर को 3314 कोरोना रोगी सामने आए थे। शनिवार को 989 नए रोगी मिले। यह दूसरे पीक का 29.86 प्रतिशत है। लिहाजा 70.14 प्रतिशत रोगी कम हो गए। नए 989 संक्रमितों में से जयपुर में 205 और जोधपुर में 102 रोगी मिले।

जयपुर में मिले कुल 55476 संक्रमितों में से 50,445 और राजस्थान में कुल 2,98,018 में से 2,82,631 ठीक हो चुके हैं। नए संक्रमित 151 दिन बाद एक हजार से नीचे आए हैं। इससे पहले 21 जुलाई को 986 नए मरीज मिले थे। रिकवरी प्रतिशत भी 94.83 हो गया है।

रिकवर होने वाले अगस्त के लेवल पर पहुंचे

राजस्थान शनिवार को केवल 1259 कोरोना रोगी ठीक हुए। यह पिछले कुछ माह का सबसे कम हैं। 6 अगस्त को ही राजस्थान में 1282 लोग ठीक होकर घर जाने लगे थे। लिहाजा रिकवरी अगस्त के स्तर पर पहुंच चुकी है। नवंबर में एक बार 3235 प्रतिदिन तक रिकवरी पहुंची थी।

50 लाख तक पहुंच सकती हैं आज जांच

प्रदेश में अब तक 49 लाख 73 हजार 56 सैंपल जांचे जा चुके हैं। रविवार को इसी गति से सैंपलिंग हुई तो हम 50 लाख का स्तर पार कर सकते हैं। अभी राजस्थान में प्रतिदिन औसतन करीब 30 हजार सैंपलिंग हो रही है।

प्रदेश के 10 जिलों में 10 या कम ही संक्रमित मिले

प्रदेश में कोरोना पिछले 25 दिन में 70 प्रतिशत गिरने का असर यह हुआ कि शनिवार को 10 जिलों में 10 या इकाई के अंक में कोरोना मरीज मिले। बाड़मेर में 6, चूरू में 4, दौसा में 7, धौलपुर में 5, श्रीगंगानगर में 4, हनुमानगढ़ में 3, जालौर में 3, करौली में 2, प्रतापगढ़ में 6 और सीकर में 9 रोगी मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती