न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर : बाइक पर सवार होकर आए बदमाश, 15 साल की लड़की पर की फायरिंग, हालत नाजुक

बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें बाइक पर सवार होकर बदमाश आए और 15 वर्षीय एक नाबालिग पर फायरिंग की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 11:34:57

धौलपुर : बाइक पर सवार होकर आए बदमाश, 15 साल की लड़की पर की फायरिंग, हालत नाजुक

धौलपुर के राजाखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें बाइक पर सवार होकर बदमाश आए और 15 वर्षीय एक नाबालिग पर फायरिंग की। नाबालिग को गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गई। वहीं गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने घायल नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। मामले को लेकर नाबालिग के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना-स्थल का जायजा लिया और बालिका से घटना की जानकारी ली। मरैना निवासी नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शाम को घर के बाहर गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान दो बाइकों में सवार होकर पांच बदमाश घर के आगे से निकले और गेट के पास खड़ी बेटी को गोली मार दी।

परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जैसे ही वह घर से निकले तो बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं गोली लगने के बाद बालिका के जमीन पर गिरने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायल बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

फायरिंग करते हुए आए थे बाइक सवार

अस्पताल में घायल नाबालिग के पिता ने बताया कि दो बाइकों पर पांच बदमाश सवार थे। बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए आ रहे थे। पीड़ित पिता ने बताया कि बदमाशों ने नाबालिग को गोली मारने के बाद तुरंत बाइक से फरार हो गए। ऐसे में बदमाशों को वे पकड़ नहीं पाए।

नाबालिग को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस ने जगह-जगह पर नाकाबंदी शुरू करवाई, लेकिन देर रात तक बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि जल्द ही नाबालिग को गोली मारने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश