न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पतंग लूटना मासूम के लिए बना जानलेवा, पटरी पर ट्रेन से टकरा मिली दर्दनाक मौत

कोटा में मकर संक्रांति पर पतंग लूटने के चक्कर में एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह रेल पटरी पर पतंग के पीछे दौड़ रहा था, तभी ट्रैक पर ट्रेन से टकरा गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jan 2021 5:56:41

कोटा : पतंग लूटना मासूम के लिए बना जानलेवा, पटरी पर ट्रेन से टकरा मिली दर्दनाक मौत

आज पूरे देशभर में मकर सक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा हैं जिसमें आसमान में सभी तरफ पतंगे दिखाई दे रही हैं। लेकिन इन पतंगों को लूटने के चक्कर में हादसे भी हो रहे हैं। कोटा में मकर संक्रांति पर पतंग लूटने के चक्कर में एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह रेल पटरी पर पतंग के पीछे दौड़ रहा था, तभी ट्रैक पर ट्रेन से टकरा गया। हादसे में बच्चे का पैर कट गया। अधिक खून बहने से मौके पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर बच्चे का जूता और पतंग का मांझा पड़ा हुआ था। हादसा माला फाटक के पास दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 7वीं क्लास में पढ़ने वाले करम बैरवा पिता सत्य नारायण की मौत हो गई। वह महात्मा गांधी कॉलोनी माला फाटक में रहता था। जहां हादसा हुआ वहां से बच्चे का घर करीब 100 मीटर की दूरी पर है। बच्चे की मौत का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और आस-पड़ोस के लोग दौड़ कर ट्रैक पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। मृतक करम परिवार का इकलौता बेटा था।

करम के पिता ने बताया, 'हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। कुछ देर पहले ही करम ने चीज खाने के लिए पैसे मांगे थे। रोते हुए उन्होंने कहा कि मुझे क्या पता था कि वह आखिरी बार मुझसे पैसे मांग रहा है। पैसे लेकर वह नजदीक में ही एक दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। हम लोग अंदर काम में लग गए, तभी उसके ट्रेन से कटने की खबर आ गई। हम लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके जूते और पतंगा का मांझा वहीं बिखरा हुआ था।' परिवार में पिता के अलावा मां संतोष और छोटी बहन हैं।

परिवार ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

इकलौते बेटे की मौत से व्यथित परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने पंचनामा करके शव परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के पिता सत्यनारायण मजदूरी करते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रेल लाइन पर रोज ट्रेन से टकराकर जानवरों की मौत हो रही है। ओवरब्रिज बनने के बाद से इस इलाके से फाटक हटा दिए गए थे। फाटक की जगह लोहे की जाली लगा दी गई। लोगों का कहना है रेल प्रशासन से शिकायत के बाद भी यहां फाटक नहीं लगाए गए। ये बड़ी लाइन है जो बंद नहीं होती। प्रशासन की अनदेखी से इस ट्रैक पर अक्सर हादसे होते हैं। लोगों ने प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत की लेकिन किसी ने भी इसके लिए कोई प्रयास नहीं किए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती