न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पकड़ी गई कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाली गैंग, हुआ 25 वारदातों का खुलासा

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम की सूचना पर वीकेआई थाना पुलिस ने गैंग के सरगना सहित चार बदमाशों को आज गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 पिस्टल, देशी कट्‌टा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Jan 2021 11:31:14

जयपुर : पकड़ी गई कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाली गैंग, हुआ 25 वारदातों का खुलासा

लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों को कार में बैठाकर लूटपाट करने वाली एक अंतरराज्यीय गैंग को पुलिस ने धरदबोचा है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम की सूचना पर वीकेआई थाना पुलिस ने गैंग के सरगना सहित चार बदमाशों को आज गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 पिस्टल, देशी कट्‌टा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए है। प्रारंभिक पूछताछ में गैंग ने राजस्थान और उत्तरप्रदेश में करीब 25 वारदातों का खुलासा किया है।

एडिशनल डीसीपी (क्राइम) सुलेश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय चौधरी (27), सुनील कुमार शर्मा उर्फ लवली, रविंंद्र उर्फ राजू चौधरी (32) भरतपुर जिले के रुपवास और उच्चैन के रहने वाले है। रविंद्र का जयपुर में शांति नगर बी, गुर्जर की थड़ी महेश नगर में रहता है। वहीं चौथा आरोपी वेदप्रकाश सैनी उर्फ राजू (43) अजमेर रोड पर ओमेक्स सिटी में रहता है।

पूछताछ में सामने आया कि गैंग का सरगना संजय चौधरी है। वह भुसावर भरतपुर का रहने वाला है। पहले भी अपने साथियों के साथ राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और उत्तरप्रदेश में लूट, हत्या, जानलेवा हमला की कई वारदातें कर चुके है। इनमें सुनील उर्फ लवली उर्फ सुशील जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में जानलेवा हमले के केस में वांटेड चल रहा है।

यह गैंग अपनी कार पर नंबर प्लेट बदलकर वारदात करती है। ज्यादातर हाइवे और बड़े रुट की रोड पर गाड़ियों के इंतजार में खड़े राहगीरों को लिफ्ट देने का बहाना कर कार में बैठा लेते है। इसके बाद सुनसान जगह पर हथियार दिखाकर उनके नकदी, ज्वैलरी व कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते है। ज्यादा संघर्ष होने पर उस यात्री की हत्या भी कर देते है।

गैंग के जयपुर में वारदात करने आने की सूचना पर कमिश्नरेट की सीएसटी के प्रभारी डीएसपी चिरंजीलाल मीणा, पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई द्वारकाप्रसाद शर्मा, हैडकांस्टेबल महिपाल सिंह और तकनीकी सायबर टीम के कांस्टेबल हरीश, गिरधारी और रामचंद्र की टीम ने इस गैंग को वीकेआई इलाके में विश्वकर्मा थाना पुलिस के साथ मिलकर पकड़ लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती