न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दशहरा स्पेशल : काजू से बनी 'सक्करी पोंगल', त्योहार पर ले इसका स्वाद #Recipe

आज का दिन विशेष त्योहार के रूप में माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Oct 2018 1:31:14

दशहरा स्पेशल : काजू से बनी 'सक्करी पोंगल', त्योहार पर ले इसका स्वाद #Recipe

आज दशहरा हैं और आज के दिन पूरे भारत देश में जोश और उत्साह का माहौल बना रहता हैं। आज का दिन विशेष त्योहार के रूप में माना जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं काजू से बनी 'सक्करी पोंगल' बनाने की Recipe के बारे में, जो काजू के साथ गुड का मीठा स्वाद भी देता हैं। तो आइये जानते हैं 'सक्करी पोंगल' बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 1 कप – चावल
- ½ कप मूंग दाल (green gram)
- 1 कप – गुड़ घिसा हुआ
- 50 gram – सूखा नारियल
- 50 gram – काजू
- 50 gram – घी
- 2 – इलायची
- 1 चुटकी – पचा कपूर (Borneol)

dussehra special,recipe sakkari pongal,recipe,pongal recipe,rice recipe

* बनाने की विधि :

- एक बर्तन में चावल और मूंग दाल को डाल लें।
- अब इसमें 3 कप पानी डालें। चावल और मूंग दाल को पानी में 10 मिनट के लिए भिगो के रखें।
- अब स्टोव को चलाये और बर्तन को स्टोव पर रख लें। अब इसे मध्यम आंच दें।
- अब बर्तन को ढ़कन से ढक लें। जैसे ¾ चावल पक जाए तब तक इसे पकने दें।
- इतने में गुड़ को घिस लें और साइड में रख दें।
- अब सूखे नारियल को छोटे – छोटे टुकड़ो में काटकर अलग रख दें।
- जैसे ही चावल पक जाए अब इसमें घिसा हुआ गुड़ और पचा कपूर डाल दें।
- अब इलायची को हल्का सा कूट कर उसे भी बर्तन में डाल दें।
- अब एक पैन लें और स्टोव पर रख दें और इसमें घी को मिला लें।
- अब गरम घी में काजू के टुकड़ों को डालें। उन्हें तब तक फ्राई करते रहें जब तक वे भूरे रंग के ना हो जाए। जैसे ही भूरे हो जाए इन्हें निकाल कर प्लेट में रख लें।
- अब इसी पैन में सूखे नारियल के टुकड़ों को डालें और फ्राई कर लें।
- अब इन्हें भी प्लेट में इकट्ठा कर लें।
- बीच- बीच में चावल को मिलाते रहें ताकि गुड़ अच्छे से चावल और मूंग दाल में घुल जाए।
- जैसे ही पोंगल गाड़ा हो जाए, आंच को बंद कर दें।
- अब चक्कर पोंगल को कटोरे में लें और इसमें फ्राई किये हुए काजू और नारियल के टुकड़ों को मिला दें।
- बचा हुआ घी को भी इसमें मिला दें।
- अब ये स्वादिष्ट चक्कर पोंगल तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’