Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हेयर कलर और हेयर स्ट्रेट करने से पहले जरा सम्भलिए...

आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसे सुझावों के बारे में बताते हैं जिनसे लड़कियाँ अपने बालों को स्टाइल लुक के साथ उनको हमेशा सुरक्षित रख सकती हैं।

Posts by : Hema | Updated on: Thu, 15 Mar 2018 4:38:00

हेयर कलर और हेयर स्ट्रेट करने से पहले जरा सम्भलिए...

युवाओं में उनके बालों को लेकर अजीब सा क्रेज देखा जा रहा है। पहले जहाँ सिर्फ लड़कियों में यह देखा जाता था, वहीं अब वर्तमान समय में लडक़े भी अपने बालों को लेकर खासे चिन्तित नजर आते हैं। युवा लडक़े लड़कियों की तरह बालों को न सिर्फ बढ़ाते नजर आ रहे हैं, अपितु वे अपने बालों की सारसंभाल उसी तरह से कर रहे हैं जैसे लड़कियाँ करती हैं। इसमें उनका बालों को कलर करना और उन्हें स्ट्रेट करना भी शामिल है। हालांकि इन दोनों तरीकों से बालों को काफी नुकसान होता है लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। सिर्फ इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कौन उनके बालों को लेकर क्या कह रहा है। कौन उन्हें फॉलो कर रहा है। आइये आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसे सुझावों के बारे में बताते हैं जिनसे लड़कियाँ अपने बालों को स्टाइल लुक के साथ उनको हमेशा सुरक्षित रख सकती हैं। यह सुझाव ज्यादा बड़े या लंबे नहीं हैं, फिर भी यह खासे कारगर हैं। एक नजर इन चुनिन्दा सुझावों पर-
hair coloring,hair straightening,beauty tips,precautions for hair treatment,hair care #आयरन रोड का सीमित उपयोग
बालों को सीधा करने के लिए आयरन स्टिक का प्रयोग किया जाता है। इससे बालों को सीधा और रंगदार (कलर) किया जाता है। युवा अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए आयरन स्टिक का निश्चित समय से ज्यादा प्रयोग करते हैं। इसके अतिरिक्त वे इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं जिससे आगे जाकर बाल झडऩे लगते हैं और उनकी वृद्धि कम होने लगती है। यदि युवा अपने बालों में आयरन स्टिक का लगातार उपयोग न करके उसे कुछ समय के अन्तराल में प्रयोग करेंगे तो इससे उनके बालों की वृद्धि लगातार होगी साथ ही उनके बालों का झडऩा भी कम हो जाएगा।

#हेयर स्प्रे के बाद करें स्ट्रेटनर और कलर
बालों को सीधा और उन्हें कलर करने से पूर्व अपने बालों में हेयर स्प्रे का प्रयोग करें। इससे आपके बालों को कोई क्षति नहीं होगी और बाल आसानी से सुलझने के साथ ही सीधे हो जाएंगे। यह कार्य विशेषत: उन लड़कियों या महिलाओं को करना चाहिए जिनके बाल लगातार घुंघराले हो जाते हैं। वैसे इस तकनीक से आप अपने बालों को स्थायी तौर पर नहीं बदल सकते। यह सिर्फ कुछ समय के लिए प्रभावी होता है।

hair coloring,hair straightening,beauty tips,precautions for hair treatment,hair care #बालों के अनुसार ही हों आपको स्ट्रेटनर या कलर-
ये बात हमेशा से ही याद रखनी चाहिए की बालों की लंबाई और वॉल्यूम के हिसाब से स्ट्रेटनर या कलर खरीदें। साथ ही ध्यान रखें, सिरेमिक प्लेट्स वाला स्ट्रेटनर खरीदें, इससे बालों को बराबर हीट मिलती है। ऐसा न होने पर बाल डैमेज हो सकते हैं और ज्यादा मात्रा में गिरने लगते हैं।

#बालों को सुखाने के बाद ही आयरन दें-
हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए की बालों को आप जब भी आयरन दें तब आपके बाल पूरी तरह से सूखे हुए होने चाहिए। गीले बालों पर आयरन न लगाए, इससे बाल जल्दी और ज्यादा मात्रा में टूटने लगते हैं। ड्राई हेयर को पोर्सन में बांटें और हेयर स्प्रे लगाकर फिर कलर या स्ट्रेट करें।

यह हमारा अपना एक नजरिया है। इसे आजमाने से पूर्व अपने पार्लर से सम्पर्क करें। उनके दिशा-निर्देश अनुसार इस तकनीक का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology