न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2018 : होली के रासायनिक रंगों के बचाए मुल्तानी मिटटी, करें ये उपाय

आइये जानते हैं मुल्तानी मिट्टी किस तरह से इस होली पर बढ़ाएगी आपकी सुन्दरता।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Feb 2018 1:29:37

Holi 2018 : होली के रासायनिक रंगों के बचाए मुल्तानी मिटटी, करें ये उपाय

होली को अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी को रंगों से खेलना बहुत पसंद होता हैं। लेकिन रंग से खेलने के बाद रासायनिक तत्वों की वजह से त्वचा खुरदरी और कठोर हो जाती हैं। इसलिए आपके चेहरे कि सुन्दरता और मुलायम बनाने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं मुल्तानी मिटटी के उपाय। क्योंकि मुल्तानी मिटटी किसी भी चेहरे के लिए सर्वश्रेष्ठ साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं मुल्तानी मिटटी किस तरह से इस होली पर बढ़ाएगी आपकी सुन्दरता।

* मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
: यह बहुत ही सरल और प्रभावी फेस पैक तैलीय त्वचा के लिए काम करता है और गर्मियों के दौरान बहुत बेहतर भी होता है। इस पैक को बनाने के लिए बराबर मात्रा में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लेकर अच्छे से मिक्स करके उसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगा कर, ठंडे पानी से धो लें। इस पैक से आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई हुए बिना तेल मुक्त हो जायेगी। यह पैक आपको शीतल प्रभाव प्रदान करता है।

multani mitti,holi 2018,holi,beauty tips,beauty tips on holi

* मुलतानी मिट्टी और बादाम : मुलतानी मिट्टी में बादाम के कुछ टुकड़ों को कूटकर डाल दीजिए और उसी में कुछ मात्रा में दूध मिला लीजिए। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल भी बना रहेगा और साफ भी हो जाएगा।

* मुलतानी मिट्टी और पुदीना : चेहरे पर दाग-धब्बे आपकी सुंदरता को बाहर नहीं आने देते। ऐसी स्थिति में आपको मुल्तानी मिट्टी के साथ पुदीने की कुछ पत्तियां और कुछ मात्रा में दही मिला लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करना है तो आप मुल्तानी मिट्टी के साथ चंदन पाउडर में एक चम्मच टमाटर का रस मिला लीजिए और इसका पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

multani mitti,holi 2018,holi,beauty tips,beauty tips on holi

* मुल्तानी मिट्टी और शहद : यह उपाय भी तैलीय त्वचा की देखभाल के लिए है। यह त्वचा से तेल कम करने और त्वचा को हल्का टोन करने में मदद करता है। यह घरेलू उपाय भी तैलीय त्वचा की देखभाल के लिए बहुत मददगार होता है। मुल्तानी मिट्टी और शहद से बना पैक त्वचा से तेल को कम करने और त्वचा को हल्का टोन करने में उत्तम होता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच शहद और गुलाब जल की कुछ बूंदों को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे 20 मिनट लगाने के बाद धो लें।

* मुल्तानी मिट्टी और चंदन :
यह संयोजन मुंहासों और दानों के लिए सुपर प्रभावी होता है। इसके लिए एक हिस्सा मुल्तानी मिट्टी और एक हिस्सा चंदन पाउडर का लें। आप चाहें तो इसमें बेसन की एक चम्मच भी मिला सकते है। अब इसमें गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। मुंहासों से छुटकारा पाने और चमकदार त्वचा पाने के लिए इसे चेहरे पर लगाकर, 15 मिनट के बाद धो लें।

* मुल्तानी मिट्टी और अंडा : इस उपाय से त्वचा का रंग साफ होता है और चेहरे पर निखार भी आता है। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में एक अंडे का सफेद भाग और पुदीने की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। ये पैक हफ्ते में तीन बार लगाएं। इससे मुहांसे और झुर्रियां ठीक हो जाएंगी। हर प्रकार की त्वचा के लिए दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक अंडे का सफेद भाग, दो बड़े चम्मच दही, थोड़ा-सा बेकिंग पाउडर और एक चम्मच शहद को मिला कर चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी