आपने अक्सर देखा होगा कि कई महिलाओं के चेहरे पर तिल उपस्थित होता हैं जो अगर सही जगह हो तो आपकी खूबसूरती को बढाने का काम करता हैं। लेकिन तिल के गलत जगह पर होने से यह आपकी चेहरे की खूबसूरती में कमी का कारण बन सकता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती है कुछ ऐसे तरीकों को आजमाने की जिनकी मदद से तिल को छिपाया जा सकें और चेहरे की खूबसूरती बनी रह सकें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मेकअप टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से चेहरे के तिल को आसानी से छिपाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन मेकअप टिप्स के बारे में।
- मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें और रूई में थोड़ा टोनर लेकर चेहरे और गरदन पर लगाएं। टोनिंग से आपका मेकअप अधिक देर तक टिकेगा क्योंकि यह आपकी त्वचा को शुष्क रखता है।
- तिलों को छिपाने के लिए ऑयल फ्री फाउंडेशन लें और अपनी प्राकृतिक त्वचा के रंग से हल्के रंग चुनें। यह तिल को छिपाने में बहुत मददगार साबित होता है। अपनी त्वचा पर समान रूप से फाउंडेशन लगाएं और इस बात का ध्यान रखें कि तिल छिप जाए।
![चेहरे के तिल बन सकते है खूबसूरती में कमी का कारण, ले इन मेकअप टिप्स की मदद beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup tips in hindi,faces mole makeup ips]()
- कंसीलर तिल छिपाने के सबसे पुराने और सरल मेकअप टिप्स में से एक है। कंसीलर का उपयोग करके आप अपने चेहरे के लगभग सभी काले धब्बे, तिल या निशान छिपा सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन और कंसीलर का रंग एक जैसा होना चाहिए।
- अगर आप बहुत अच्छा परिणाम चाहते हैं तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि कंसीलर और फाउंडेशन अच्छी तरह से मिलाए जाएं। अगर आप कंसीलर की दो परतें लगा रहे हैं तो दूसरी परत लगाने से पहले थोड़ा पाउडर लगाएं।
- पहले कंसीलर केवल दो रंगों में उपलब्ध होते थे लेकिन, अब हरे, लैवेंडर और यहां तक कि पीले कंसीलर भी उपलब्ध हैं जो प्रभावशाली तरीके से आपके तिलों को छिपाने में मदद करते हैं।
- क्रीम कंसीलर की एक बूंद के साथ, आप अपने चेहरे पर जादू कर सकते हैं। यह तिल को प्रभावी ढंग से छिपाएगा, चाहे वह कितना ही काला क्यों न हो।