पुनर्जन्म के चक्कर में महिला ने रचा ली गाय से ही शादी, मामला जान चकरा जाएगा दिमाग

By: Ankur Mon, 29 Nov 2021 4:40:03

पुनर्जन्म के चक्कर में महिला ने रचा ली गाय से ही शादी, मामला जान चकरा जाएगा दिमाग

आपने पुनर्जन्म के बारे में सुना ही होगा और इससे जुड़ी कई कहानियां भी जानते होंगे। लेकिन असल में इसमें कितनी सच्चाई हैं यह आज भी किसी को पता नहीं हैं। इससे जुड़ा एक हैरान कारने वाला मामला सामने आ रहा हैं कंबोडिया से जहां एक महिला ने गाय को अपना मरा हुआ पति मानकर उससे शादी कर ली है। महिला का मानना है कि उसके स्वर्गवासी पति ने गाय के रूप में पुनर्जन्म लिया है। इतना ही नहीं महिला ने बच्चों से कह दिया है कि उसके मरने के बाद वो गाय को अपने पिता की ही तरह प्यार करें। गाय को कभी ना बेचें और उनको अच्छे से खाना खिलाएं। इसके अलावा जब गाय की मौत हो तो वे लोग उसका भी इंसान की ही तरह अंतिम संस्कार करें।

ये अनोखी शादी अब सुर्खियों में आ गई है। लोग महिला के इस कदम पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं महिला का मानना है कि गाय की सारी विशेषताएं उसके मरे हुए पति की ही तरह हैं। अपनी इस अनोखी शादी की वजह से कंबोडिया के क्राटी प्रांत में रहने वाली 74 साल की महिला अपने इलाके में मशहूर हो गई है। महिला का नाम खिम हैंग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब गाय पैदा हुई तब महिला के साथ काफी समय बिताती थी। ये गाय महिला का हाथ और चेहरा चाटती थी। कई बार तो वो महिला के मुंह पर किस कर लेती थी।

महिला का मानना है कि गाय उसे वैसे ही प्यार करती है जैसे उसके पति किया करते थे। गाय का अपने प्रति स्नेह देखकर खिम हैंग समझ गई कि वो कोई और नहीं, उसके पति ही हैं जो गाय के रूप में लौट आए हैं। हैरानी की बात ये है कि महिला के बेटे भी अब इस बात पर यकीन करते हैं कि उनके पिता ने ही गाय के रूप में जन्म लिया है। इसलिए वो भी गाय की बहुत सेवा करते हैं। वहीं महिला गाय को पति समझकर ही प्यार करती है। महिला के घर में गाय साथ में ही रहती है। सिर्फ यही नहीं उसने गाय को अपने पति की ही तकिया दे दी है जो उसके कमरे में रखी हुई है।

ये भी पढ़े :

# Telangana: महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल मचा हड़कंप, 43 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित

# 18 वर्ष की उम्र से हर दिन आधा किलो बालू खाती हैं यह 80 साल की दादी

# Bitcoin पर केंद्र सरकार ने साफ किया अपना रूख, कहा- हमारे पास लेनदेन का कोई डाटा नहीं, क्रिप्‍टोकरेंसी को नहीं देंगे देश में करेंसी की मान्‍यता

# Airtel और Vi के बाद Jio ने भी बढ़ाए रीचार्ज प्लान के दाम, जानें अब किसका प्लान है सस्ता और बेस्ट

# उत्तरप्रदेश में निकली रेलवे के 1664 पदों पर नौकरियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com