वरमाला के दौरान दूल्हे ने किया ऐसा काम, दुल्हन ने पीछे खींचे पैर, देखे ये मजेदार वीडियो

By: Pinki Wed, 23 Feb 2022 6:58:29

वरमाला के दौरान दूल्हे ने किया ऐसा काम, दुल्हन ने पीछे खींचे पैर, देखे ये मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को लोग काफी पसंद करते है। इसी कड़ी में वरमाला का एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर @KaptanHindostan नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें पहले दुल्हन, दूल्हे के गले में वरमाला डालती है और फिर उसके पैर छूती है। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन के गले में वरमाला डालता है। लेकिन इसी दौरान वह भी दुल्हन के पैर छू लेता है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन को वरमाला पहनाने के बाद दूल्हा उसके पैर छू लेता है। ये देखकर दुल्हन अपने पैर पीछे खींचती है। आसपास खड़े लोग ये देखकर चौंक पड़ते हैं। ट्विटर पर अपलोड किए जाने के बाद से इस वीडियो को 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'उफ्फ ये मुहब्बत'।

इस वायरल वीडियो पर तमाम ट्विटर यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने कहा- 'इसमें क्या बुराई है'? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'अगर जानबूझकर ऐसा किया तो दूल्हे ने ठीक किया।'

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com