रिश्तों के इस गडबडझाले को जान चकरा जाएगा आपका भी दिमाग, गर्लफ्रेंड का बॉयफ्रेंड के दादाजी से भी अफेयर

By: Ankur Tue, 22 June 2021 7:35:50

रिश्तों के इस गडबडझाले को जान चकरा जाएगा आपका भी दिमाग, गर्लफ्रेंड का बॉयफ्रेंड के दादाजी से भी अफेयर

हर रिश्ते की एक मर्यादा होती हैं जिसका पालन किया जाए तो रिश्ते मधुर बने रहते हैं और रिश्तों में धोखाधड़ी परेशानियां बनती हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसकी कहानी टिकटॉक यूजर @Stacks 1400 ने अपने वीडियो में बयां की। यहां रिश्तों का ऐसा गडबडझाला देखने को मिला कि इसे जान आपका भी सिर चकरा जाएगा। विडियो में शख्स ने बताया कि उसका बेटा उसका अंकल निकला क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड के शारीरिक संबंध उसके दादा जी से भी थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग शख्स के साथ सहानुभूति जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धोखा देने के लिए दादा और उसकी गर्लफ्रेंड को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

दरअसल, स्टैक्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा भी है। लेकिन इस शख्स को पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड का उसके दादा के साथ ही अफेयर चल रहा है। शख्स ने कहा कि मुझे पता चला कि मेरा बेटा दरअसल मेरा बेटा नहीं है बल्कि मेरा अंकल है। क्योंकि मेरे दादा और मेरी गर्लफ्रेंड का अफेयर चल रहा है। हम पिछले कुछ समय से अपने दादा के घर पर ही रह रहे थे लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह शर्मिंदा होना पड़ेगा।

उसने अपनी आपबीती वीडियो के जरिए लोगों को सुनाई। शख्स ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वो विश्वास नहीं कर सकता है कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। हालांकि उसके दादा जी का इस तरह की करतूतों का लंबा इतिहास रहा है। शख्स ने एक और विडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उसे किस तरह इस बात का पता चला। शख्स ने बताया कि एक दिन उसने अपनी गर्लफ्रेंड के फोन को चेक किया जब वो शॉवर लेने के लिए बॉथरूम में थी।फोन को चेक करने के बाद जब कुछ तस्वीरें उसके दादा जी के साथ नजर आईं तो वो चौंक गया।

ये भी पढ़े :

# पुष्कर की पावन धरती पर दिखी हैवानियत, 11 वर्षीय मासूम से बलात्कार कर निर्ममता पूर्वक हत्या

# WTC Final : 5वें दिन जसप्रीत बुमराह कर बैठे यह गलती, छोड़कर जाना पड़ा मैदान...

# 2,60,000 रूपये प्रतिमाह सैलेरी वाली नौकरी, जानें आवेदन से जुडी जरूरी जानकारी

# दिल्ली योजना विभाग ने निकाली विभिन्न नौकरियां, मिलेगी 1,65,000 रूपये प्रतिमाह तक की सैलेरी

# उत्तरप्रदेश : सड़क किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com