खतरनाक सांपों के बीच भी हंसता-खेलता रहता हैं ये शख्स, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान #VIDEO

By: Ankur Wed, 17 Feb 2021 12:33:46

खतरनाक सांपों के बीच भी हंसता-खेलता रहता हैं ये शख्स, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान #VIDEO

सोशल मीडिया पर आए दिन कई विडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें से कुछ तो हमेशा के लिए जहन में बस जाते हैं। ऐसा ही एक विडियो इन दिनों वायरल हो रहा हैं जिसमें एक शख्स जहरीले सांपों के साथ हंसता-खेलता नजर आ रहा हैं। इस विडियो को अगर आप भी देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो उठेंगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कई सांपों के साथ खेलते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहे सभी बेहद ही जहरीली प्रजाति के हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स एक कमरे में सैकड़ों सांप पड़े हुआ है और ये सभी सांप बहुत खतरनाक है। इनके डंसने के बाद इंसान के जिंदा बचने की उम्मीद ही नहीं की जा सकती है। इस वीडियो को एक्वालेडी नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आपको रंग-बिरंगे सांप दिखाई देंगे। अगर कोई शख्स सही में एक साथ इतने सांपों को देख ले, तो यकीनन उसे हार्टअटैक आ सकता है।

इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये शख्स कई खतरनाक सांपों के बीच फंस गया है। लेकिन सबसे अधिक हैरान करने वाली बात ये है कि सांपों के बीच यह शख्स बेखौफ बैठा हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ सांप एक स्लिप के ऊपर बैठे हैं, जैसे ही वह रेंगते हैं एक दम से सभी सांप दोनों लोगों को ऊपर गिर जाते हैं। इसके बावजूद भी वह बिल्कुल विचलित नहीं होते और आराम से बैठे रहते हैं। 12 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :

# गर्भवती पत्नी के साथ पहले ली सेल्फी फिर दे दिया 1000 फीट की ऊंचाई से धक्का

# लड़की ने की प्रेमी के चहरे पर चाय फेंकने की अजीब रिक्वेस्ट, डिलीवरी ब्वॉय ने दिया अंजाम

# नेता जिसे नहाने से भी थी नफरत, नहीं किया कभी भी दांतों पर ब्रश

# बिकने जा रहे ओबामा के लिए बनाए गए जूते, 18 लाख से शुरू होगी नीलामी

# तलाक लेने के लिए पत्नी ने बताया ऐसा कारण जिसे जान आप भी रह जाएंगे सन्न

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com