Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Redmi Turbo 6 Max में मिलेगा 7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी और 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा लॉन्च

Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, 185Hz रिफ्रेश रेट और 10,000mAh बैटरी मिलने की जानकारी लीक हुई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 04 Nov 2026 3:37:49

Redmi Turbo 6 Max में मिलेगा 7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी और 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा लॉन्च

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi अपनी Turbo सीरीज में नया स्मार्टफोन शामिल करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इस फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 10,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। लीक के मुताबिक, कंपनी इस डिवाइस को चीन के घरेलू बाजार में पेश कर सकती है। यह पिछले मॉडल Redmi Turbo 5 Max का अपग्रेड होगा।

7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले और 185Hz रिफ्रेश रेट

Redmi Turbo 6 Max की सबसे खास खूबियों में इसका डिस्प्ले शामिल हो सकता है। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) के मुताबिक, फोन में 7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। यह डिस्प्ले 2K रेजलूशन के साथ आ सकता है और इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा, स्क्रीन हाई ब्राइटनेस को भी सपोर्ट कर सकती है। पिछले मॉडल Redmi Turbo 5 Max में कंपनी ने 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया था। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ऐसे में नए मॉडल में स्क्रीन का आकार और रिफ्रेश रेट दोनों बढ़ने की संभावना है।

MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट और 10,000mAh बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। यही चिपसेट पिछले मॉडल Redmi Turbo 5 Max में भी मौजूद है। हालांकि, नए फोन के RAM और स्टोरेज वेरिएंट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। लीक के अनुसार, Redmi Turbo 6 Max में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके पिछले मॉडल में 9,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। नए फोन की चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi Turbo 6 Max में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है। इसके अलावा, फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें मैटालिक बॉडी मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप के लिए फोन में दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। हालांकि, दोनों कैमरों के मेगापिक्सल और सेंसर से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फ्रंट कैमरे के बारे में भी फिलहाल कोई विवरण उपलब्ध नहीं है।

Redmi Turbo 6 भी हो सकता है लॉन्च


Redmi Turbo 6 Max के साथ कंपनी Redmi Turbo 6 को भी पेश कर सकती है। इस मॉडल में MediaTek Dimensity 8 सीरीज का चिपसेट मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इसके अन्य फीचर्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले भारत में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर काम करता है। इसमें 7,540mAh की बैटरी, 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है। फिलहाल Redmi Turbo 6 Max और Redmi Turbo 6 की लॉन्चिंग तारीख, कीमत और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सामने आए फीचर्स लीक पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology