न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में

Poco F9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर की पुष्टि हो गई है। 1 सितंबर को लॉन्च होने वाली सीरीज में 8050mAh बैटरी मिल सकती है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 3:33:06

Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में

Poco F9 Series को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके प्रोसेसर की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा कर दी है। Poco Global के मुताबिक, सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी इस सीरीज को 1 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च करेगी।

दोनों मॉडल में मिलेगा फ्लैगशिप चिपसेट

Poco ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए F9 Series के चिपसेट की पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार, दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। यह सीरीज चीन में पेश किए गए Redmi K100 सीरीज के रीब्रांड मॉडल के तौर पर लॉन्च की जाएगी।

लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन के कई संभावित स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। Poco F9 Pro में 6.59 इंच का QHD+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि Poco F9 Ultra में 6.85 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। Ultra मॉडल के डिस्प्ले का रेजलूशन 2608 x 1200 पिक्सल बताया गया है। दोनों फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने की जानकारी सामने आई है।

16GB RAM और 512GB स्टोरेज की उम्मीद

Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra दोनों को 16GB RAM और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, कैमरा और बैटरी के मामले में दोनों मॉडल के बीच अंतर देखने को मिल सकता है।

Poco F9 Pro में तीन कैमरे

Poco F9 Pro के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलने की बात कही गई है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का तीसरा कैमरा मिलने की संभावना है, जो 3x जूम और OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है।

वहीं, Poco F9 Ultra में भी तीन रियर कैमरे दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें 50MP मेन OIS कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5x टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।

8050mAh तक की बैटरी

बैटरी को लेकर भी Poco F9 Series काफी दमदार हो सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार, Poco F9 Pro में 6330mAh, जबकि Poco F9 Ultra में 8050mAh की बैटरी दी जा सकती है। दोनों मॉडल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है।

रंग और डिजाइन भी हो सकते हैं खास

Poco F9 Ultra को Dark Cherry कलर में पेश किए जाने की संभावना है। फोन के रियर पैनल पर ग्लास-फाइबर फिनिश मिल सकती है। दूसरी ओर, Poco F9 Pro को Aurora Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल कंपनी ने प्रोसेसर और ग्लोबल लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है। बाकी स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी में से कई डिटेल अभी संभावित हैं और लॉन्च के समय उनकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत