न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Google Pixel 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 1.87 लाख रुपये तक कीमत; Tensor G6 और Android 17 समेत मिले बड़े अपग्रेड

Google Pixel 11 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। Pixel 11 से लेकर Pixel 11 Pro Fold तक कीमत, फीचर्स, कैमरा, बैटरी और लॉन्च ऑफर्स जानें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Aug 2026 8:25:46

Google Pixel 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 1.87 लाख रुपये तक कीमत; Tensor G6 और Android 17 समेत मिले बड़े अपग्रेड

Google ने भारत में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। Made by Google इवेंट में कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और फोल्डेबल Pixel 11 Pro Fold को ग्लोबली पेश किया। नई सीरीज में पिछले साल लॉन्च हुई Pixel 10 सीरीज की तुलना में प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और सिक्योरिटी के स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने Pixel स्मार्टवॉच और स्मार्ट टैग भी पेश किए हैं।

नई Pixel सीरीज की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि सबसे महंगा मॉडल Pixel 11 Pro Fold है, जिसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है। Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL की बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी। वहीं, Pixel 11 Pro Fold के लिए फ्लिपकार्ट और Google Store पर प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं।

Pixel 11 की कीमत और ऑफर्स

Google Pixel 11 को 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है। इसके 256GB मॉडल की कीमत 89,999 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये है। इसकी तुलना में Pixel 10 को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Pixel 11 को Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर में खरीदा जा सकेगा।

कंपनी की ओर से Pixel 11 पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक और 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यानी दोनों ऑफर्स का लाभ लेने पर ग्राहक 16,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ये लॉन्च ऑफर 31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध हैं।

Pixel 11 Pro और Pro XL की कीमत

Pixel 11 Pro भी 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है, जबकि 512GB मॉडल की कीमत 1,34,999 रुपये रखी गई है।

बड़े डिस्प्ले वाला Pixel 11 Pro XL भी 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,34,999 रुपये से शुरू होकर 1,49,999 रुपये तक जाती है। दोनों Pro मॉडल Canyon, Fog, Olive और Obsidian कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पर 10,000 रुपये का कैशबैक और 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस तरह ऑफर के तहत इन मॉडलों पर 19,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। ऑफर की वैधता 31 अगस्त 2026 तक है।

Pixel 11 में 120Hz डिस्प्ले और Tensor G6 चिप

Pixel 11 में 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह अधिकतम 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिला है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Google का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मौजूद है। फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 48MP का मेन OIS कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 10.8MP टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन में 4,985mAh की बैटरी दी गई है। यह 30W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। डिवाइस को IP68 रेटिंग भी मिली है।

Pixel 11 Pro और Pro XL में ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले

Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Pixel 11 Pro XL में 6.9 इंच का QHD+ AMOLED पैनल मिलता है। दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इनमें भी Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।

दोनों स्मार्टफोन Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिप से लैस हैं। इनमें 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। दोनों मॉडल Android 17 पर चलते हैं।

कैमरा विभाग में दोनों Pro मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो Pixel 11 Pro में 4,840mAh और Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन 30W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इनमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ IP68 रेटिंग भी दी गई है।

Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले

Google ने अपनी नई सीरीज में Pixel 11 Pro Fold को भी शामिल किया है। यह 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल कॉन्फिगरेशन में आता है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है और इसे Olive कलर में पेश किया गया है।

फोल्डेबल फोन में 8 इंच का OLED Super Actua Flex मेन डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन के बाहर 6.5 इंच का OLED Super Actua कवर डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है।

Pixel 11 Pro Fold में भी Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 17 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मेन OIS कैमरा, 10.5MP अल्ट्रा-वाइड और 10.8MP टेलीफोटो सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दो 10MP कैमरे दिए गए हैं, जिनमें से एक कवर डिस्प्ले और दूसरा मेन डिस्प्ले पर मौजूद है।

फोन में 4,806mAh की बैटरी दी गई है। यह 30W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसे भी IP68 रेटिंग मिली है।

नई Pixel 11 Pro Fold का मुकाबला हाल में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 8 से होगा। इस तरह Google ने इस बार रेगुलर फ्लैगशिप से लेकर बड़े Pro मॉडल और फोल्डेबल फोन तक अपनी Pixel लाइनअप में अलग-अलग विकल्प पेश किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत