न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसे में सवार थे 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक, Air India ने जारी की पैसेंजर डिटेल

हादसे ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ब्रिटेन, कनाडा और पुर्तगाल जैसे देशों को भी झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि इस विमान में इन देशों के नागरिक भी सवार थे। एयर इंडिया ने अब इस हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है और यह भी बताया है कि विमान में कौन-कौन लोग सवार थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 4:21:03

अहमदाबाद विमान हादसे में सवार थे 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक, Air India ने जारी की पैसेंजर डिटेल

गुरुवार दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 भयावह हादसे का शिकार हो गई। हादसे ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ब्रिटेन, कनाडा और पुर्तगाल जैसे देशों को भी झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि इस विमान में इन देशों के नागरिक भी सवार थे। एयर इंडिया ने अब इस हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है और यह भी बताया है कि विमान में कौन-कौन लोग सवार थे।

क्या था हादसे का पूरा घटनाक्रम

12 जून 2025 को दोपहर 1:38 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से टेकऑफ किया। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान (VT-ANB) लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था। टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद विमान ने ATC को ‘मेडे’ कॉल दी और फिर उसका संपर्क टूट गया। कुछ ही पलों में वह मेघानिनगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत पर आ गिरा। आग लगने से विमान जलने लगा और क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया।

कितने लोग थे विमान में सवार

एयर इंडिया ने बताया है कि इस हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें:

230 यात्री

12 क्रू मेंबर (2 पायलट और 10 केबिन क्रू) शामिल थे।

इन 230 यात्रियों में राष्ट्रीयता के आधार पर:

169 भारतीय नागरिक

53 ब्रिटिश नागरिक

7 पुर्तगाली नागरिक

1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

क्या बोले एयर इंडिया और सरकार

एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि, "हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। एयर इंडिया की तरफ से हेल्पलाइन और इमरजेंसी केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं।"

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अधिकारियों को तुरंत एक्शन में आने के निर्देश दिए और घायलों को अस्पताल तक तेजी से पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने का आदेश दिया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं टीमें

—7 से ज्यादा फायर यूनिट्स को मौके पर भेजा गया।

—गांधीनगर से NDRF की दो टीमें, कुल 90 जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

—पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और इलाके को सील कर लिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को लेकर फैली अफवाह

शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह महज़ एक अफवाह थी और वे विमान में मौजूद नहीं थे।

इस हादसे ने कई देशों के परिवारों को एक साथ सदमे में डाल दिया है। टेकऑफ के तुरंत बाद हुए इस क्रैश की भयावहता को देखकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। एयर इंडिया, DGCA और स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे की जांच की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी वजह स्पष्ट होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
'PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई', संसदीय समिति ने Meta CEO को दिया 3 दिन का समय
'PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई', संसदीय समिति ने Meta CEO को दिया 3 दिन का समय
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू; बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू; बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल