भारत वि. श्रीलंका : रिकॉर्ड बुक में ‘जगमगाए’ दीपक चाहर, जानें-दूसरे वनडे में और कौन-कौनसे रिकॉर्ड बने

By: RajeshM Wed, 21 July 2021 1:09:46

भारत वि. श्रीलंका : रिकॉर्ड बुक में ‘जगमगाए’ दीपक चाहर, जानें-दूसरे वनडे में और कौन-कौनसे रिकॉर्ड बने

शिखर धवन के नेतृत्व में खेल रही भारत की युवा टीम ने तगड़ा खेल दिखाते हुए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। मंगलवार को कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे में भारत एक समय हार की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने पास पलट दिया। भारत पांच गेंद पहले तीन विकेट शेष रहते 276 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। आईए अब नजर डालते हैं मैच के दौरान बने रिकॉर्डों पर :-

- दीपक चाहर ने आठवें नंबर (सिक्स्थ डाउन) पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए। यह इस पोजिशन या इससे नीचे की पोजिशन पर वनडे में किसी भारतीय का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम है। जडेजा ने इसी पोजिशन पर वर्ष 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 77 रन बनाए थे।

श्रीलंका के खिलाफ लगातार 9वीं वनडे सीरीज जीत

- यह भारत की श्रीलंका के खिलाफ वनडे में लगातार 9वीं सीरीज जीत है। किसी एक टीम के खिलाफ इससे ज्यादा वनडे सीरीज जीत के दो और मामले हैं। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से 11 और भारत ने वेस्टइंडीज से 10 लगातार सीरीज जीती हैं।

- दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 84 रन जोड़े, जो वनडे में भारत की ओर से आठवें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले स्थान पर एमएस धोनी और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी है, जिसने वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 100 से ज्यादा नाबाद रन जोड़े थे।

- भारत के नंबर सात और इससे नीचे के बल्लेबाजों ने इस मैच में 123 रन जुटाए। इससे पहले सिर्फ एक बार इस हालत में इससे ज्यादा रन बटोरे गए हैं। भारत ने 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 129 रन जोड़े थे।


पांच विकेट गिरने के बाद तीसरी बार भारत ने हासिल किया 160 से ज्यादा का लक्ष्य

- वनडे में इससे पहले भारत के साथ दो बार ही ऐसा हुआ है जब पांच विकेट गिरने के बाद उसने 160 या इससे ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। मंगलवार को हार्दिक पांड्या पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए तो भारत को 160 रन की दरकार थी। इससे पहले भारत को वर्ष 2002 में नटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट गिरने के बाद 180 और 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 160 रन चाहिए थे, जो उसने बना लिए थे।

- यह भारत की श्रीलंका पर वनडे में 93वीं जीत है। इस फॉर्मेट में किसी भी टीम के खिलाफ किसी टीम की यह सबसे ज्यादा जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में न्यूजीलैंड को 92 और पाकिस्तान ने भी श्रीलंका को 92 दफा हार का मजा चखाया है।

- भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 276 रन का लक्ष्य हासिल किया। यह श्रीलंका में किसी वनडे में भारत द्वारा हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले भारत ने 2012 में कोलंबो में डे-नाइट वनडे में ही 287 रन की पीछा कर जीत हासिल की थी। वैसे श्रीलंका में खेले गए किसी डे-नाइट वनडे में भारत ने तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य पाया।

ये भी पढ़े :

# वेस्टइंडीज को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी शिकस्त, जानें-बांग्लादेश और जिम्बाब्वे में से कौन जीता

# पोर्न केस में फंसे राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर मीका सिंह का आया रिएक्शन, बोले - मैंने ऐप देखा है...

# Super Dancer 4 में नहीं दिखेंगी शिल्पा शेट्टी! सिलेब गेस्ट जज के रूप में दिखाई देंगी ये एक्ट्रेस

# यूट्यूबर पुनीत कौर ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं - ‘हॉटशॉट्स’ ऐप के लिए मुझसे भी किया था संपर्क, भगवान करें अब जेल में सड़े

# देश में बीते दिन मिले 42,114 नए कोरोना मरीज, 36,857 हुए ठीक और 3,998 मौतें दर्ज हुईं

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com