प्रैक्टिस के दौरान बिल्ली से खेलते नजर आए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने किया ये कमेंट

By: Pinki Tue, 23 Nov 2021 2:53:13

प्रैक्टिस के दौरान बिल्ली से खेलते नजर आए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने किया ये कमेंट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों टीमें कानपुर पहुंच गई हैं। हालांकि, विराट कोहली कानपुर टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मुंबई टेस्ट में वह भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। टेस्ट सीरीज में शामिल होने से पहले विराट कोहली ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इस प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। विराट कोहली ने प्रैक्टिस मैच के दौरान एक बिल्ली के साथ खेलते हुए अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने लिखा है, 'अभ्यास में एक कूल बिल्ली से फटाफट हैलो'। विराट कोहली की इस तस्वीर पर बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हैलो बिल्ली।'

virat kohli,anushka sharma,virat kohli playing with cat

अनुष्का शर्मा के इस कमेंट पर विराट कोहली ने मजेदार ढंग से रिएक्ट किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। अनुष्का के कमेंट पर रिप्लाईइ करते हए विराट ने लिखा है- लौंडा फ्रॉम दिल्ली एंड मुंबई की बिल्ली।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com