राजस्थान रोडवेज ने दी महिला दिवस की सौगात, 8 मार्च को बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा

By: Ankur Thu, 04 Mar 2021 8:04:55

राजस्थान रोडवेज ने दी महिला दिवस की सौगात, 8 मार्च को बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा

आने वाले दिनों में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाना हैं जो महिलाओं के महत्व को दर्शाता हैं। इस उपलक्ष्य में हर साल राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी जाती हैं। इस साल भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला दिवस पर प्रदेश भर में महिलांए और बालिकाएं रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करें इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा राजस्थान की सीमा तक ही मिलेगी।

रोडवेज को सरकार इसके बदले में पैसा देगी। एसी और वोल्वो बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। एसी और वोल्वो बसों को छोड़ सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। राजस्थान सरकार साल में दो बार रोडवेज की बसों में महिलाओं और बालिकाओंं को मुफ्त सफर की सुविधा देती है। महिला दिवस के साथ रक्षाबंधन पर भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है।

ये भी पढ़े :

# अजमेर : बेखौफ होते जा रहे बदमाश, मार्बल व्यवसायी से पिस्टल की नौक पर की एक लाख की लूट

# जोधपुर : हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार घंटों की मशक्कत के बाद 12 दमकलों ने पाया काबू

# हनुमानगढ़ : सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार हुआ एक सटोरिया, मिला 59 लाख रुपए का हिसाब

# उदयपुर : घर में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, लूट के इरादे से की गई गला रेतकर हत्या

# झुंझुनूं : चाय की दुकान पर बुला कुल्हाड़ी से किया लहुलुहान, खुद ही पुलिस के सामने किया सरेंडर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com