राजसमंद : पुलिसकर्मियों ने दिखाया बड़ा दिल, 2 लाख रुपए इकट्‌ठा कर किया दिवंगत साथी की बेटियों का कन्यादान

By: Ankur Mon, 29 Nov 2021 12:48:16

राजसमंद : पुलिसकर्मियों ने दिखाया बड़ा दिल, 2 लाख रुपए इकट्‌ठा कर किया दिवंगत साथी की बेटियों का कन्यादान

राजसमंद से एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई जहां पुलिसकर्मियों ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने दिवंगत साथी की बेटियों का कन्यादान करने के लिए 2 लाख रुपए इकट्‌ठा किए। कांकरोली थाने में करीब 45 लोगों का स्टाफ है। सभी सहमत हुए कि उनकी बेटियों की शादी में हमें कन्यादान करना चाहिए। किसी पर कोई दबाव नहीं था। थाने के सभी पुलिसकमियों ने अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग राशि दी। दोनों बेटियों की शादी से 6 दिन पहले उनके पिता (हेड कॉन्स्टेबल) कैंसर से जंग हार गए थे। रविवार शाम को शादी हुई तो उनके पिता के साथियों ने 2 लाख रुपए इकट्‌ठा कर कन्यादान किया। यह देखकर दोनों बहनें भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

कैंसर पीड़ित हेड कॉन्स्टेबल मांगीलाल सरगरा कांकरोली थाने में तैनात थे। उनकी बेटी ममता व कविता की 28 नवंबर को शादी तय थी। शादी से 6 दिन पहले मांगीलाल की मौत हो गई। परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया। 28 नवंबर को देसूरी में सादगी भरे समारोह में ममता व कविता ने फेरे लिए। राजसमंद के कांकरोली थाने के ASI जसवंतसिंह, कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार, अरविंद कुमार, जीत राम, लीलादेवी भी पहुंचे। उन्होंने 2.11 लाख रुपए का कन्यादान किया। कांकरोली (राजसमंद) थाना प्रभारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि मुंह के कैंसर के चलते फरवरी से मांगीलाल सरगरा छुट्टी पर चल रहे थे। उनकी बेटी की शादी में कन्यादान कर थाने के स्टाफ ने अपना कर्तव्य निभाया है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान में 1 दिसंबर से बढ़ने लगेगी ठिठुरन, बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी

# बेटे संग बाइक से फिसलकर चोटिल हुए वार्न, टेस्ट छोड़ स्वदेश लौटेंगे फिलेंडर, ‘राहुल होंगे RCB के कप्तान’

# Antim Box Office Collection Day 3: सलमान-आयुष की फिल्म ‘अंतिम’ ने 3सरे दिन की शानदार कमाई, बटोरे इतने करोड़

# साहा फिर मैदान पर नहीं उतरे, बल्लेबाजी कोच राठौड़ ने कही यह बात, रंगभेद के शिकार हुए हैं शिवरामाकृष्णन

# महाराष्ट्र में फूटा कोरोना बम, भिवंडी के वृद्धाश्रम में 69 बुजुर्ग निकले संक्रमित

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com