पंजाब : सड़क हादसे में चली गई तीन युवकों की जान, एक अन्य गंभीर घायल

By: Ankur Sun, 17 Oct 2021 9:43:36

पंजाब : सड़क हादसे में चली गई तीन युवकों की जान, एक अन्य गंभीर घायल

पंजाब में राजपुरा-चंडीगढ़ मार्ग पर आज रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें तीन युवकों की जान चली गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों की आयु करीब 20-22 वर्ष है। वे सभी राजपुरा के नजदीक एक शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। जनसुआ पुलिस चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि चारों युवक नजदीक के शिक्षण संस्थान में पढ़ते थे। इनमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि एक गंभीर घायल को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार अल सुबह चार बजे हुआ। राजपुरा के अस्पताल में शवों को रखवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंचकूला-चंडीगढ़ निवासी चार दोस्त कार पर शनिवार रात पटियाला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान पर माथा टेककर रविवार सुबह वापस पंचकूला आ रहे थे। तभी गांव आलमपुर के पास उनकी कार, ट्रक से टकराकर सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों युवक पंचकूला के रहने वाले थे। दो मृतक सेक्टर-9 और तीसरा सेक्टर-20 में रहता था। वहीं, कार सवार चौथा युवक चंडीगढ़ का रहने वाला था। पंचकूला सेक्टर-9 निवासी आकर्षित गोयल, यश मित्तल और सेक्टर-20 निवासी ईशान कालड़ा की मौत की पुष्टि हुई है।

वहीं, चंडीगढ़ के घायल हुनरपाल की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान दो युवकों आकर्षित और यश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो घायलों ईशान कालड़ा व हुनरपाल को राजपुरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इलाज के दौरान तीसरे युवक ईशान कालड़ा ने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े :

# T20 WC : गंभीर ने हार्दिक के लिए कहा, गुल ने पाक को दी सलाह, पंत ने पोंटिंग पर ली चुटकी!

# घर में मिले 90 से ज्यादा जहरीले सांप, पकड़ने में लगा चार घंटे का समय

# T20 WC : ओमान ने PNG को 10 विकेट से रौंदा, ‘कोहली के लिए जीतें ट्रॉफी’, स्टार्क ने कहा...

# पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी सताने लगा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 152 लोग संक्रमित

# शादी में मेहमानों को मिला ऐसा खाना जिसे देख भड़के लोग, आप भी रह जाएंगे हैरान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com