उत्तरप्रदेश : चाकू से कई वार कर की वृद्ध की हत्या, लहूलुहान हालत में पड़ा मिला शव

By: Ankur Thu, 17 June 2021 4:15:31

उत्तरप्रदेश : चाकू से कई वार कर की वृद्ध की हत्या, लहूलुहान हालत में पड़ा मिला शव

उत्तर प्रदेश के बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां बुधवार देर रात एक वृद्ध की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई जिसकी सूचना से इलाके में कोहराम मच गया। सुबह होने पर परिजनों को घटना का पता चल पाया। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तितरौदा गांव में बुधवार देर रात 66 वर्षीय इलम सिंह पुत्र बनवारी पत्नी, पुत्रवधू और पौत्र के साथ रहते थे। पुत्रवधू आशा ने बताया कि उसके ससुर इलम सिंह अपने कमरे में सो रहे थे। सास कौशल्या और उसका पुत्र प्रांजल बाहर आंगन में सो रहे थे। जब सुबह जागे तो दूसरे कमरे में रखी सेफ से सामान बिखरा मिला। ससुर के कमरे में जाने पर देखा तो लहूलुहान हालत में उनका शव पड़ा था। उनके पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सिर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। वहीं शोर मचाने पर आस-पड़ोस से ग्रामीण पंहुचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। आशा ने बताया कि उनकी सेफ से 60 हजार रुपये और हिसाब की डायरी गायब है। इलम सिंह पैसे ब्याज पर देने का काम करते थे।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : परिवार से मिलने मायके गई महिला से चचेरे भाई ने की छेड़छाड़, पुलिस का कहना मामला पारिवारिक

# उत्तरप्रदेश : मनचले ने की युवतियों के साथ छेड़छाड़, बहनों ने युवक को बाइक से गिराकर की जमकर पिटाई

# पंजाब : नाबालिग लड़की को भगाने के जुर्म में युवक था थाने में बंद, फंदा लगा लड़के ने दी जान

# अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस की पूर्व पत्नी ने दिखाई दरियादिली, 19800 करोड़ रुपये का किया दान

# MP Unlock : अब स्कूल खोलने की तैयारी, सभी सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों को आना होगा, छात्रों के लिए चलेगी ऑनलाइन क्लास

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com