सिरोही : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, तीन अन्य घायल

By: Ankur Wed, 13 Oct 2021 5:05:34

सिरोही : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, तीन अन्य घायल

उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे पर एक भीषण हादसा देखने को मिला जहां हनुमान टेकरी के पास कार अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार (डिवाइडर) से जा टकराई जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन एनी घायल हो गए। घायलों में मृतक महिला की 2 बेटियां और पति हैं जो गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको आबूरोड के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का इलाज शुरू कर दिया। वहीं शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटवाया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।

पुलिस ने बताया कि अलवर निवासी विजय सिंह मीणा (46) पुत्र किशन मीणा, उनकी पत्नी मीना (43), बेटी दीक्षा (17) और तोषिता (14) कार से मेहसाणा (गुजरात) जा रहे थे। इस दौरान आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में हनुमान टेकरी के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आबूरोड सदर थाने के हेड कांस्टेबल जितेंद्र दास और रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए आबूरोड के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़े :

# इंदौर : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोरोना संक्रमित पाई गई दुबई जाने वाली बुजुर्ग महिला

# इस महिला को पसंद नहीं हैं कंडोम के साथ सेक्स करना, 22 साल में पैदा कर चुकी है 11 बच्चे

# इस चीज को देखते ही महिला का नहीं रहता खुद पर काबू, 30 साल से है ये बीमारी

# 5 बाघों से घिरा कुत्ता लेकिन भागने की बजाय किया सामना, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो!

# लड़की के लिए मुसीबत बनी उसकी खूबसूरती, हॉट होने के चलते डेटिंग एप लगातार कर रही बैन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com