J&K: टेरर फंडिंग के शक में जमात-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा जगहों पर NIA की छापेमारी

By: Pinki Sun, 08 Aug 2021 09:45:43

J&K: टेरर फंडिंग के शक में जमात-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा जगहों पर NIA की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में रविवार तड़के जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) में एक साथ 50 से ज्‍यादा जगहों पर छापेमारी की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, NIA की यह छापेमारी डोडा, किश्तवार, रामबन, अनंतनाग, बडगाम, राजौरी और शोपियां सहित कई जगहों पर हो रही है। यह रेड कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संगठनों व एनजीओ के कार्यालयों और घरों पर की गई। इससे पहले पिछले शनिवार को भी एनआईए ने आतंक से जुड़े दो मामलों में 15 जगहों पर छापेमारी की थी।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ अलग-अलग लोकेशन पर छापेमारी की। खबर है कि ये रेड भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों के घरों पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार इस रेड में डिजिटल एविडेंस के साथ-साथ अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं।

बता दें कि NIA की खुद की रिपोर्ट पर कुछ महीने पहले जमात ए इस्लामी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस रेड में एनआईए के 5 एसपी और 150 के करीब अधिकारी शामिल है। रेड किश्तवाड़, डोडा, रामबन, राजौरी, बारामुला, पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, बडगाम और श्रीनगर में चल रही है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com