न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में 47 बार अपना रूप बदल चुका कोरोना, सभी राज्यों में जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने की जरूरत: रिपोर्ट

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस 47 बार अपना रूप बदल चुका है। लगातार और तेजी से हो रहे म्यूटेशन के चलते एक्सपर्ट्स तीसरी लहर को लेकर आगाह कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 9:41:23

महाराष्ट्र में 47 बार अपना रूप  बदल चुका कोरोना, सभी राज्यों में जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने की जरूरत: रिपोर्ट

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस 47 बार अपना रूप बदल चुका है। लगातार और तेजी से हो रहे म्यूटेशन के चलते एक्सपर्ट्स तीसरी लहर को लेकर आगाह कर रहे हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल सेंटर्स फॉर कंट्रोल ने म्यूटेशन को लेकर स्टडी की थी। इस स्टडी में महाराष्ट्र में वायरस के हर जिले की स्थिति को शामिल किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई है कि लगातार हो रहे म्यूटेशन का कारण प्लाज्मा, रेमडेसिविर और स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल हो सकता है। फिलहाल, जानकार सभी राज्यों में जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने की जरूरत की ओर इशारा कर रहे हैं।

स्टडी में क्या आया सामने

कोरोना वायरस म्यूटेशन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एक्सपर्ट्स ने नवंबर 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच 733 सैंपल इकट्ठा किए। इसके बाद जीनोम सीक्वेंसिंग की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें वैज्ञानिकों ने पाया कि सभी सैंपल्स में 47 बार वायरस ने म्यूटेशन किया है। इस दौरान 598 सैंपल की जांच के बाद यह बात सामने आई कि महाराष्ट्र में डेल्टा वैरिएंट के अलावा कई अन्य रूपों का भी प्रभाव है। खास बात है कि इससे पहले देश में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई थी। आपको बता दे, भारत में मिला वायरस का नया प्रकार B.1.617.2 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने डेल्टा वैरिएंट का नाम दिया था। यह वैरिएंट इन दिनों ब्रिटेन में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित कर रहा है।

जांच के दौरान सबसे ज्यादा 273 सैंपल में B.1.617 वैरिएंट मिला। इसके बाद 73 सैंपल में B.1.36.29, 67 में B.1.1.306, 31 में B.1.1.7, 24 में B.1.1.216 वैरिएंट पाया गया है। इसके बाद 17 सैंपल में B.1.596 वैरिएंट और 15 में B.1.1 मिला। साथ ही 17 में B.1, 12 में B.1.36 मिला। इनके अलावा कई और वैरिएंट्स भी पाए गए हैं और जांच जारी है।

स्टडी में पाया गया है कि महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से में स्थित पुणे, मुंबई, ठाणे और नासिक में कोरोना के कई रूप मौजूद हैं। राज्य के इस हिस्से में डेल्टा वैरिएंट के कई म्यूटेशन देखे गए हैं।

महाराष्ट्र की स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना समेत कोरोना से खासे प्रभावित राज्यों में जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने पर जोर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा