न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ अलग करने के चक्कर में फंसी दुल्हन, पढ़े यह बेहद चौकाने वाला मामला

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 11:20:23

कुछ अलग करने के चक्कर में फंसी दुल्हन, पढ़े यह बेहद चौकाने वाला मामला

कुछ अलग करने के चक्कर में कई बार लोग नियम-कानून तोड़ देते है जिसका उनको भारी खामियाजा उठाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से सामने आया है यहां, एक दुल्हन SUV के बोनट पर बैठकर शादी करने के लिए मंडप तक पहुंची। जिसका वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पुणे के दिवे घाट की है। शहर के भोसरी इलाके में रहने वाली लड़की अपने पिता और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ सासवड में बने विवाह मंडप की ओर जा रही थी। गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल पर फोटोग्राफर दुल्हन का वीडियो शूट कर रहा था।

लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र मोकाशी ने बताया कि वीडियो देखने के बाद हमने SUV की नंबर प्लेट के आधार पर पहले गाड़ी के मालिक का पता लगाया और उस जगह पर पहुंच गए जहां शादी हो रही थी। हमने शादी नहीं रुकवाई, लेकिन दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए वीडियोग्राफी में इस्तेमाल किया जा रहा कैमरा भी जब्त कर लिया। इस मामले में ट्रैफिक नियम से खिलवाड़ के साथ दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाली गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?