जोधपुर : बैंक कर्मचारी बन किया फोन, खाते की जानकारी मांग की लाखों की ठगी

By: Ankur Thu, 14 Jan 2021 6:19:50

जोधपुर : बैंक कर्मचारी बन किया फोन, खाते की जानकारी मांग की लाखों की ठगी

शहर में 24 घंटों में साइबर ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। यहां ठगों ने रेलवे कर्मचारी समेत तीन लोगों के खाते से सवा दो लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहली मामला दौलत नगर का है। यहां रहने वाले शुभम सोनी के पास एक फोन आया। ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। ठग ने शुभम से एटीएम कार्ड बंद हो जाने की बात कही और खाते की जानकारी मांगी। इसके बाद खाते से करीब 5300 कट गए। इसके बाद शुभम ने पुलिस में केस दर्ज कराया।

दूसरा मामला शास्त्रीनगर का है। यहां रेलवे कर्मचारी रमेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ठग ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने संबंधित जानकारी जुटाते हुए खाते से 72 हजार रूपए साफ कर दिए। शास्त्रीनगर पुलिस ने आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में यह केस दर्ज किया है।

तीसरा मामला शांतिनाथ नगर का है। यहां बी- 9 में रहने वाली दीक्षा गांधी ने रिपोर्ट में बताया कि किसी शातिर ने ऑनलाइन फोन पे से उसके खाते से तीन बार में एक लाख की रकम उड़ा ली। पीडि़ता ने बैंक से भी संपर्क किया, मगर कोई सही जवाब नहीं मिलने पर वह प्रतापनगर पुलिस थाने पहुंची और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

ये भी पढ़े :

# कोटा : पतंग लूटना मासूम के लिए बना जानलेवा, पटरी पर ट्रेन से टकरा मिली दर्दनाक मौत

# बीकानेर : ये कैसी निर्दयता, झाड़ियों में मिला बिना कपड़ों के नवजात, नीला पड़ा पूरा शरीर

# राजस्थान के लिए चिंता की खबर, हर शख्स पर 50 हजार रुपए से ज्यादा कर्ज

# उदयपुर : चोरों ने लगाई ज्वेलरी शाॅप में सेंध, 10 किलो चांदी सहित सात लाख की चोरी

# प्रतापगढ़ : बेटे को बचाने आया पिता भी हुआ करंट का शिकार, दोनों की हुई मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com