सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी हुए चोटिल, अस्पताल में कराया भर्ती

By: Ankur Tue, 12 Oct 2021 3:52:45

सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी हुए चोटिल, अस्पताल में कराया भर्ती

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने कोरोना के चलते 30 सितंबर को अपने आदेश में नदी किनारे और सार्वजनकि स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर रोक लगाने का फैसला स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। लेकिन इस फैसले का लगातार विरोध किया जा रहा हैं जिसे लेकर आज सीएम हाउस के बाहर भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया गया और प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल सरकार से त्योहार पर से प्रतिबंध हटाने के लिए डीडीएमए को एक प्रस्ताव भेजने की मांग की।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी वाटर कैनन चलने के दौरान बैरीकेडिंग से गिरने से घायल हो गए। कान और पैर में चोट आई है। मनोज तिवारी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पार्टी नेता नीलकांत बख्शी ने कहा कि उनके कान में चोट लगी है।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले छठ त्योहार पर प्रतिबंध के लिए केजरीवाल सरकार की निंदा की है। हालांकि, आदेश गुप्ता ने कहा कि छठ धूमधाम से मनाया जाएगा और भाजपा शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे।

ये भी पढ़े :

# मध्यप्रदेश : मदद के बहाने दिया घिनौनी वारदात को अंजाम, घर बुला लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म

# अब 2-18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, कोवैक्सिन को DCGI की मंजूरी

# श्रीलंका के मुकाबले भारत की महंगाई लगेगी आम! सिलेंडर 2657 का तो दूध पाउडर 1195 रुपये किलो

# बंदर को जबरदस्ती केला खिलाना भारी पड़ा इस शख्स को, मारा एक ज़ोरदार पंच; देखें वायरल वीडियो

# महिला के साथ बिस्तर पर रोमांस करता हैं भूतहा प्रेमी, फील कराता है इंटेंस ऑर्गेज्म, मना करने पर हो जाता है नाराज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com