न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 50 लाख के करीब, पिछले 24 घंटे में मिले 54,022 नए मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 898 कोरोना मरीजों की मौत हुई है वहीं, एक दिन में 54,022 नए मरीज मिले और 34,386 मरीज ठीक भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 May 2021 11:44:26

 महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 50 लाख के करीब, पिछले 24 घंटे में मिले  54,022 नए मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 898 कोरोना मरीजों की मौत हुई है वहीं, एक दिन में 54,022 नए मरीज मिले और 34,386 मरीज ठीक भी हुए। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 49.96 लाख पहुंच गई है। जबकि अब तक कोविड-19 से 42.65 लाख लोग उबर चुके हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या फिलहाल 6 लाख 54 हजार 788 हो गई है। महाराष्ट्र में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 10 हज़ार केस कम आये जबकि पूरे राज्य में 40 मौतें ज्यादा हुईं। 6 मई को महाराष्ट्र में 62,194 केस मिले थे ।वही एक दिन में 853 मौतें हुई थीं। महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 74,413 हो गई है। वहीं मुंबई में बीते एक दिन में 3,039 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 4,052 लोग इस दौरान ठीक हुए हैं जबकि 71 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कुल मामलों की संख्या 6 लाख 71 हजार 394 पहुंच गई है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या फिलहाल 49,499 है।

वहीं महाराष्ट्र के लातूर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शनिवार 8 मई से छह दिन का लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की गयी है। लॉकडाउन शनिवार सुबह 7बजे से शुरू होगा।

एक अधिकारी ने बताया, 'कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लातूर जिला प्रशासन ने कड़ा लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। यह 13 मई तक लागू रहेगा।'

लातूर में गुरुवार को कोरोना के 1195 नए मामले सामने आए थे जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 78,090 हो गयी। इस महामारी के कारण लातूर में अब तक 1467 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 65,015 लोग इस जानलेवा वायरस से उबर चुके हैं।

बच्चों के लिये अलग से कोविड-19 कार्यबल गठित

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर के आने की आशंका के बीच महाराष्ट्र सरकार बच्चों के इलाज के लिये ढांचा तैयार करने के वास्ते बाल कार्यबल गठित कर रही है।

टोपे ने पत्रकारों से कहा, 'बच्चों पर कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर बाल कार्यबल का गठन किया जा रहा है। हमें नए रूप में पृथक वास या उपचार केन्द्र तैयार करने होंगे क्योंकि आमतौर पर मां बच्चों के साथ रहती हैं।'

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में 15 फरवरी से शुरू हुई दूसरी लहर के दौरान 1.30 लाख बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत