- हिन्दी न्यूज़››
- न्यूज़››
- बारां : दरिंदगी की हद हुई पार, अपहरण कर पांच महीने तक होता रहा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
बारां : दरिंदगी की हद हुई पार, अपहरण कर पांच महीने तक होता रहा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
By: Ankur Tue, 23 Feb 2021 1:56 PM
बारां के शाहाबाद थानाक्षेत्र से दरिंदगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां नाबालिग का अपहरण कर उससे पांच महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 16 वर्षीया किशाेरी का करीब पांच महीने पहले अपहरण कर दाे आराेपी उसके साथ बारी-बारी से ज्यादती करते रहे। पीड़िता के गर्भवती होने पर भी आरोपियों ने उसे नहीं छाेड़ा, बल्कि दरिंदगी की हद पार करते हुए उसका गर्भ तक गिरा दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, ज्यादती, ज्यादती में सहयोग एवं पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच महिला अपराध अनुसंधान सेल बारां के डीएसपी राकेश कुमार शर्मा कर रहे हैं।
शाहाबाद थानाक्षेत्र से एक पीड़िता आरोपियों के पास पांच महीने तक बंधक रही। जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर शाहाबाद थाने पहुंची और आराेपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि एक फरवरी को पीड़िता ने शाहाबाद थाने में पेश हाेकर रिपोर्ट दी कि करीब पांच माह पहले वह राशन के गेहूं लेने जा रही थी।
रास्ते में इटावा के आराेपी सगे भाई करवाड़ रोहिल्ली मीना बस्ती निवासी सोजान उर्फ शिवदान पुत्र शंभूदयाल बावरियां व राजाराम बावरियां पुत्र शंभूदयाल बावरियां उसे मिले। दाेनाें ने पीड़िता को उसके गांव ले जाने की बात कहकर उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाया और उनके गांव ले गए। वहां दोनों ने उसे बंधक बनाकर रखा। साथ ही राजाराम पीड़िता को सोजान की पत्नी बनकर रहने के लिए धमकाता रहता था। सोजन ने राजाराम के सहयोग से उसके साथ कई बार ज्यादती की। जब पीड़िता गर्भवती हो गई ताे दोनों आरोपियों ने डाॅक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भ गिरवा दिया। जैसे तैसे पीड़िता उनके चंगुल से भागकर अपने पिता के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
ये भी पढ़े :
# कोटा : 3 मार्च से शुरू होगी शराब दुकानों की बोली, सरकार को मिलेगा अरबों का राजस्व
# भरतपुर : दो हजार की रिश्वत के बदले मिली 2 साल की जेल, रंगे हाथों हुआ था गिरफ्तार
# श्रीगंगानगर : कैंसिल चेक से जालसाजी कर बैंक अकाउंट से निकाले गए 10 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार
# जोधपुर : फिर दिखने लगा कोरोना का असर, बरती जाने लगी सख्ती, लागू की गई धारा 144
# कोटा : ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत, 4 अन्य घायल