जयपुर : पुलिस ने चलाया बड़ा सर्च अभियान, 50 से ज्यादा संदिग्ध युवक हिरासत में

By: Ankur Sun, 24 Jan 2021 5:15:04

जयपुर : पुलिस ने चलाया बड़ा सर्च अभियान, 50 से ज्यादा संदिग्ध युवक हिरासत में

शनिवार रात करीब 3 बजे सख्ती दिखाते हुए पुलिस के 200 से ज्यादा जवानों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया जो कि रविवार सुबह तक जारी रहा जिसमें पुलिस द्वारा 50 से ज्यादा संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। टीम ने कीरो की ढाणी, मालपुरा रोड, मुहाना रोड समेत कई इलाकों में दबिश दी थी।

पुलिस ने बताया कि मुहाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 12 से अधिक दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। उन्हें गिरफ्तार किया गया, उनके पास किसी तरह का पहचान पत्र भी नहीं मिला। साथ ही जब्त वाहनों के कागज भी नहीं मिले। ऐसे में वाहन चोरी के होने की आशंका है।

पुलिस फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध कब से इलाके में चोरी छिपे रह रहे थे। इन्होंने कोई वारदात की है क्या? इसका भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :

# दौसा : नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, खिंची थी किशोरी की नहाते समय फोटो

# कोटा : कोचिंग के बाहर से मिनटों में चोरी हुई बच्चे की साइकिल, CCTV में कैद वारदात

# भरतपुर : अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा, पीड़ित पिता ने स्टाफ पर लगाया आरोप

# जोधपुर : 007 गैंग से जुड़ा बदमाश पिस्टल के साथ हुआ गिरफ्तार, अवैध हथियारों की करता था सप्लाई

# बाड़मेर : आग ने कोहराम मचा ली बारह भेड़ों की जान, बीएसएफ जवानों की सूझबूझ आई काम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com