कोटा : ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत, 4 अन्य घायल

By: Ankur Tue, 23 Feb 2021 12:27:19

कोटा : ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत, 4 अन्य घायल

सोमवार को कोटा जिले के सांगोद इलाके में कार दुघर्टना का एक भीषण हादसा देखने को मिला जिसमें तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से जा टकराई और बीमार पिता से मिलने जा रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा 4 अन्य घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कांस्टेबल गिरीश (35) कोटा सिटी पुलिस लाइन में तैनात था। साल 2011 बेंच का था। मार्च 2020 से सिटी पुलिस लाइन में तैनात था। दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक बेटी है। हादसे में गिरीश की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लग गया। हर कोई अपने साथी को खोने से गमगीन था। गिरीश के परिजनों का भी रो-रोकर हाल बेहाल था। MBS अस्पताल की मॉर्चरी में बाहर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

सुबह कार में सवार होकर वो अपने बीमार पिता से मिलने गांव जा रहा था। कार में 5 लोग सवार थे। राजगढ़ और अडूसा के पास कुंदनपुर रोड़ पर ट्रैक्टर से टकराई गई। रफ्तार ज्यादा होने से अनियंत्रित होकर पलटकर खेत में जा गिरी। हादसे में गिरीश की मौत हो गई। सूचना पर सांगोद पुलिस मौके पर पहुंची। 108 की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सांगोद SHO जयराम जाट ने बताया कि कांस्टेबल के दोस्त राजेन्द्र चौधरी ने शिकायत दी है। जिसमें बताया कि गिरीश अपने बीमार पिता से मिलने देवलीमांजी क्षेत्र के सहेंदड़ी गांव के लिए निकाला था।

एक कार गिरीश चला रहा था। जिसमें बिट्टू,कार्तिक हरकेश सहित 5 लोग सवार थे। पीछे वाली कार में राहुल, राजेन्द्र चौधरी सहित अन्य लोग सवार थे। राजगढ़ और अडूसा के पास कुंदनपुर रोड पर पहुंचे। सिंगल रोड था। आगे ट्रैक्टर चल रहा था। ट्रैक्टर चालक ने एकदम से ट्रैक्टर को खेत की तरफ घुमाया। जिससे गिरीश की कार ट्रैक्टर के पीछे टकरा गई और अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ी 3-4 पलटी खाकर सड़क से 20-25 फीट दूर खेत में जा गिरी। एक्सीडेंट में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़े :

# बीकानेर : टायर फटने से पलटी वेन, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए दो लोग

# जोधपुर : घर में फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा "मैं खुद से हार गया हूं"

# कोटा : 13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली 20 साल की सजा

# हनुमानगढ़ : मंदिर के पुजारी ने की 8 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, आरोपी फरार

# राजस्थान : कल कार्य का बहिष्कार करेंगे एंबुलेंसकर्मी, बंद रहेंगी 108 और 104 एंबुलेंस सेवा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com