Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 136 लोगों की हुई मौत; 200 से ज्यादा गांवों का प्रमुख इलाकों से संपर्क टूटा

महाराष्ट्र में गुरुवार शाम से लेकर अब तक बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 136 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश का कहर शनिवार को भी चालू है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 11:27:33

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 136 लोगों की हुई मौत; 200 से ज्यादा गांवों का प्रमुख इलाकों से संपर्क टूटा

महाराष्ट्र में गुरुवार शाम से लेकर अब तक बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 136 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश का कहर शनिवार को भी चालू है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। बुरी तरह प्रभावित ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों से 8 हजार से ज्यादा लोगों को NDRF, नेवी और आर्मी ने रेस्क्यू किया है। 200 से ज्यादा गांवों का प्रमुख इलाकों से संपर्क टूट गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में पहले से ही भारी बारिश से हो रही है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इन 6 जिलों में NDRF की 18 टीमों को तैनात किया गया है। 8 टीमें अलर्ट पर हैं। 2 टीमें रायगढ़ में शुक्रवार को हुई लैंड स्लाइड वाली जगह पर रेस्क्यू में जुटी हैं। इसके अलावा रायगढ़ में नेवी और कोल्हापुर, रत्नागिरी में आर्मी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
रायगढ़ में भूस्खलन से 44 लोगो की हुई मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। शुक्रवार को तलाई गांव से 32 शव बरामद हुए, जबकि अन्य आसपास के गांव में मिले। प्रशासन ने यहां NDRF के साथ मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है। शहरी विकास और PWD मंत्री एकनाथ शिंदे रायगढ़ में हादसे वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 80-85 लोग लापता हैं। माना जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। रायगढ़ में भूस्खलन के बाद महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने तिलये गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अब तक 33 शव बरामद किए गए हैं। 52 अभी भी लापता हैं। सुबह बचाव कार्य फिर से शुरू होगा। यहां अब तक कुल 32 घर तबाह हो गए हैं।

रत्नागिरी के पोलाडपुर तालुका के गोवेले पंचायत में गुरुवार रात करीब 10 बजे भूस्खलन हुआ। खबर है कि करीब 10 घर इसकी चपेट में आए हैं।। मौके से 6 शव बरामद किए गए हैं। 10 लोगों को बचा लिया गया है।

पाटन में लैंडस्लाइड के बाद 30 लोग लापता

सतारा के कलेक्टर शेखर सिंह ने बताया कि पाटन में लैंडस्लाइड के बाद 30 लोग लापता हैं। 300 लोगों को बचा लिया गया है। उधर, रत्नागिरी जिले के चिपलून में अपरांत हॉस्पिटल में शुक्रवार को पानी भरने से पावर सप्लाई ठप हो गई। इससे 8 मरीजों की मौत हो गई। इस हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों को इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शुक्रवार को बात की और रायगढ़ में भारी बारिश एवं भूस्खलन के बाद उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि बारिश से प्रभावित कोंकण के पहाड़ी एवं भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और रायगढ़ जिले में लोगों की मृत्यु पर उन्होंने दुख जताया।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य में बाढ़ से बिगड़ते हालात पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को चर्चा की। पवार के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री ने राहत एवं बचाव अभियानों में रक्षा बलों की मदद का आश्वासन दिया है।

मुहावजे का ऐलान

लैंडस्लाइड से जान गंवाने वालों के परिजन को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 5-5 लाख और केंद्र ने 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology