न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के नवसारी में बड़ा सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर ने बस में मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत, 30 जख्मी, बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह एक बस और एसयूवी की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग जख्मी हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 8:54:45

गुजरात के नवसारी में बड़ा सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर ने बस में मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत, 30 जख्मी, बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह एक बस और एसयूवी की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रही थी तभी सामने से आ रही बस से जा टकराई। इस हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। बस सूरत से वलसाड जा रही थी। एसयूवी में सवार सभी लोग अंकलेश्वर की प्रो लाइफ केमो फार्मा के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। बस में सवार 1 यात्री ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया। यह हादसा नवसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास हुआ।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने फॉर्च्यूनर से मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस को शव निकालने के लिए एसयूवी को गैस कटर से काटना पड़ा टक्कर की वजह से बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें फंसे घायलों को भी निकालने के लिए बस के कुछ हिस्से को काटना पड़ा। इसकी वजह से घायलों तक राहत पहुंचने में थोड़ी देरी हुई है। अल सुबह हुए इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे 48 पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे लगवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निजी बस अहमदाबाद से शताब्दी समारोह देखकर वलसाड लौट रही थी। फॉर्च्यूनर वलसाड के रास्ते भरूच जा रही थी। एसयूवी डिवाइडर के रॉन्ग साइड में चली गई और दूसरी तरफ से आ रही बस से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस ड्राइवर को पहले से दिल की बीमारी थी। हादसे के बाद घबराहट में उसे हार्ट अटैक आ गया। उधर, हादसे में घायल 11 लोगों को नवसारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, 17 लोगों को इलाज के लिए वलसाड के डॉक्टर हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया है और एक अन्य घायल को इलाज के लिए सूरत सिविल अस्पताल में भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती